वाशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक सनसनीखेज दावे ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। जेलेंस्की का आरोप है कि रूस, पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ईरान को सैटेलाइट सर्विलांस (निगरानी) संबंधी डेटा मुहैया करा रहा है।
ट्रंप करेंगे पुतिन से सीधी बात इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया, हम पता लगाएंगे कि क्या यह सच है। मैं इस बारे में व्लादिमीर पुतिन से खुद पूछूंगा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें नहीं लगता कि रूस ऐसा किसी बड़े स्तर पर कर रहा होगा।
रूसी मदद का कोई असर नहीं ट्रंप ने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए रूस की भूमिका को खारिज करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि रूस ने वेनेजुएला को भारी मात्रा में सैन्य उपकरण दिए, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं हुआ क्योंकि उनके पास मजबूत सेना नहीं है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान को रूस की मदद मिल भी रही है, तो उसका अमेरिकी हितों पर कोई ठोस प्रभाव नहीं पड़ा है।
ईरान बातचीत के लिए है बेताब ईरान को लेकर ट्रंप काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य शक्ति को लगभग तहस-नहस कर दिया है, जिसके चलते अब तेहरान बातचीत के लिए गिड़गिड़ा रहा है। ट्रंप ने कहा, उन्होंने अपने प्रतिनिधियों के जरिए मीटिंग का निवेदन किया है। वे डील करना चाहते हैं क्योंकि हम उन पर कड़े प्रहार कर रहे हैं।
सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को इसके लिए किसी बाहरी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि अगर वे इजरायल से मदद मांगेंगे, तो वह कुछ ही मिनटों में उनके साथ खड़ा होगा। राष्ट्रपति के इस रुख से स्पष्ट है कि ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और सैन्य तनाव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
#WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, We have pretty much destroyed their military. They want to meet, and we are meeting. We will see what happens. There is a chance we can make a deal...They requested a meeting through their surrogates and directly, and we are… pic.twitter.com/HyBvO0nkRM
— ANI (@ANI) July 27, 2026
धनुष की एक स्पीच ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल: क्या सुपरस्टार थलपति विजय की राह पर हैं?
एंटी-पेपर लीक बिल: चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- युवाओं के भविष्य पर राजनीति बंद हो
ईशान किशन का टी20 में धमाका, सूर्यकुमार और अभिषेक शर्मा के खास क्लब में बनाई जगह
केक खाने से पहले हो जाएं सावधान: बेकरी में चूहों का तांडव, टॉयलेट में रखे मिले बर्तन
आसमान में मचा हड़कंप: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
कांवड़ यात्रा 2026: डीजे पर सख्ती, बदले रूट और चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर
क्या संजू सैमसन के साथ भेदभाव कर रहे हैं सेलेक्टर्स? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए कड़े सवाल
चलती ट्रेन के अंदर जलता दीया: यात्री की लापरवाही ने बढ़ाई सुरक्षा की चिंता, वीडियो वायरल
मोबाइल रिपेयर वाले ने रोज भेजा 10 लाख का खाना – प्रोटेस्ट की फंडिंग पर मचा सियासी बवाल
भोपाल: पूर्व मुख्य सचिव की बहू का गालीबाज अंदाज; शिव मंदिर पर की अमर्यादित टिप्पणी