सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ट्रेन के थर्ड एसी (3AC) कोच का है, जहां एक यात्री ने न केवल अपनी अपर बर्थ पर बैठकर पूजा-पाठ की, बल्कि चलती ट्रेन के अंदर खुलेआम दीया भी जला दिया। यात्री की इस हरकत से सहयात्री घबरा गए और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यात्रियों ने की समझाइश, फिर भी नहीं माना शख्स वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बर्थ पर बैठा यात्री बेफिक्र होकर पूजा कर रहा है। सहयात्री उसे समझा रहे हैं कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है और इससे फायर अलार्म भी बज सकता है। एक अन्य यात्री ने शिकायत की कि धूपबत्ती तो पहले ही बंद करवा दी गई थी, अब इस दीये को भी बुझाया जाए। हालांकि, शख्स पर इन चेतावनियों का कोई असर नहीं हुआ और वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
बड़ा हादसा बन सकता था खतरा रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन के अंदर माचिस, लाइटर या किसी भी प्रकार की खुली आग का इस्तेमाल करना सख्त मना है। ट्रेन के कोच के भीतर मौजूद कंबल, चादर और पर्दे अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं। जरा सी चूक या चिंगारी एक भीषण अग्निकांड को न्योता दे सकती है, जिसमें सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा इस वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर @JharkhandRail हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस यात्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाकर यात्रा करने पर बैन लगा देना चाहिए। वहीं एक अन्य ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, यह सिविक सेंस की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाने वाला मामला है।
सुरक्षा सर्वोपरि रेलवे हमेशा यात्रियों को चेतावनी देता है कि ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करना दंडनीय अपराध है। चलती ट्रेन में इस तरह की लापरवाही न केवल रेलवे एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि यह एक आपराधिक कृत्य भी है। फिलहाल, इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
🚆A video circulating on social media shows a passenger performing prayers on the upper berth of an AC train coach while lighting incense sticks and an oil lamp.
— Jharkhand Rail Users (@JharkhandRail) July 26, 2026
A fellow passenger reportedly intervened, explaining that such acts can be dangerous. Smoke may trigger the train s… pic.twitter.com/79SrmBnAdW
बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
विवादों में बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा: PM मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर पर फंसीं, दी यह सफाई
ITR फाइलिंग की डेडलाइन सिर पर: 4 करोड़ लोग भर चुके हैं टैक्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक?
हाईवे पर मौत का खेल: चलती बाइक की टंकी पर सोए प्रेमी जोड़े, टोकने पर मिली बदतमीजी
हनुमान मंदिर में चमत्कार या रहस्य? बिना सहारे खिसका आसन, सीसीटीवी फुटेज वायरल
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: फ्लॉप प्रदर्शन के बाद इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी तय!
कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू की ऐतिहासिक गोल्ड हैट्रिक , पीएम मोदी ने कहा- आप करोड़ों के लिए प्रेरणा
रिंग में गरजा भारतीय शेर: जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को 5-0 से दी मात, क्वार्टर फाइनल में ठोकी दावेदारी
गूगल बना गुरु: ओडिशा की प्रसूची पांडा ने बिना किसी एकेडमी के जीता ‘मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज
जंतर-मंतर का खाना खिलाने वाला जुनैद कहां गायब था? करोड़ों की फंडिंग और पुलिस हिरासत का सच