तमिल सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक और वजह से चर्चा में हैं। चेन्नई में आयोजित एक ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान धनुष के एक बयान ने सोशल मीडिया पर उनकी राजनीति में एंट्री की अटकलों को हवा दे दी है।
कार्यक्रम के दौरान धनुष ने अपने हजारों प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा, इतने लोगों का एक जगह इकट्ठा होना यह दिखाता है कि आपमें एक बड़ी ताकत है। लेकिन इस एकता का उद्देश्य सिर्फ ऑडियो लॉन्च या फैन मीट तक ही सीमित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे इस एकता का उपयोग समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए करें। धनुष ने साफ कहा कि अगर उनके प्रशंसक समाज के जरूरतमंदों की मदद करेंगे, तो उन्हें उन पर और अधिक गर्व होगा।
धनुष की इस स्पीच के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनकी तुलना अभिनेता विजय (Thalapathy Vijay) से करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का तर्क है कि विजय ने भी राजनीति में आने से पहले अपने फैन क्लब के जरिए बड़े स्तर पर समाज सेवा शुरू की थी। हालांकि, धनुष ने अभी तक अपने राजनीतिक मंसूबों पर चुप्पी साधे रखी है।
धनुष के फैन क्लब पहले से ही रक्तदान शिविर, बाढ़ राहत और शिक्षा जैसे कार्यों में सक्रिय रहे हैं। धनुष का बयान केवल एक सुझाव नहीं, बल्कि अपने नेटवर्क को और अधिक व्यवस्थित करने का संकेत माना जा रहा है।
फिलहाल यह केवल अटकलें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष का पूरा ध्यान अभी केवल अपने फिल्मी करियर पर है। उनके पिता कस्तूरी राजा ने भी पहले यह कहा था कि राजनीति में आना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन उन्होंने धनुष की एंट्री की पुष्टि नहीं की।
धनुष ने अब तक किसी भी राजनीतिक दल या अपनी पार्टी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, उनकी यह स्पीच चर्चा का केंद्र जरूर बनी हुई है, लेकिन स्टार की मंशा स्पष्ट होने में अभी समय लगेगा।
#Dhanush gives a Strong hint about his Political Entry:
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) July 26, 2026
So many people have gathered in one place.. This kind of unity has a power..💪 You need to give that unity a purpose.. Not just through audio launches and meet ups. Join hands and do more welfare work.. Do whatever you can…
बांकीपुर उपचुनाव में तनातनी: वादे पर सवाल करने वाले युवक को नेता ने दिया धक्का
इस्तीफे के बाद संसद में धर्मेंद्र प्रधान की शक्ति प्रदर्शन वाली एंट्री, विपक्ष ने बोला जोरदार हमला
मेरे बच्चे भी मेरी बात नहीं मानते : मंत्री की बेटी के छात्र आंदोलन में शामिल होने पर बोले असम CM हिमंता बिस्वा
छिपकली-कॉकरोच चलाएंगे देश? - छात्रों के प्रदर्शन पर BJP विधायक का विवादित बयान
हिमाचल: ग्राम सभा में जंग , पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान की पत्नी को जड़ा थप्पड़, महिला बेहोश
थलपति विजय के बाद क्या राजनीति में धनुष की बारी? फैंस के नाम संदेश से बढ़ी हलचल
रूस पर फिर बरसे यूक्रेनी ड्रोन, बेलगोरोद और रोस्तोव में मची भारी तबाही
चीन के गढ़ में तिरंगा: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को मिला ब्रॉन्ज
बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट: जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज रहेंगे बंद
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रिंग में बरपा भारतीय मुक्केबाजों का कहर, पाकिस्तान को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह