रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया है। महिला 53 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है।
दमदार प्रदर्शन और जीत का सफर ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। स्नैच स्पर्धा में उन्होंने 88 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलोग्राम का वजन उठाकर कुल 199 किलोग्राम के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल सुरक्षित किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक नाइजीरिया की दिदीह के नाम रहा।
भारत की झोली में 5वां पदक इस जीत के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 5 हो गई है। वेटलिफ्टिंग में यह भारत का चौथा पदक है। बता दें कि मीराबाई चानू ने गोल्ड, जबकि राजा मुथुपंडी और रिशिकांता सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। इसके अलावा पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
खेल मंत्री ने सराहा जज्बा केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ज्ञानेश्वरी को बधाई देते हुए कहा, खेलो इंडिया की एथलीट ज्ञानेश्वरी का यह संघर्ष और उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी सराहना करते हुए इसे भारत के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण बताया।
पहले भी नाम कर चुकी हैं कई कीर्तिमान ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता का यह सफर नया नहीं है। इससे पहले वे जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर और सीनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकी हैं। हाल ही में आईडब्ल्यूएफ यूनिवर्सल कप और सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने शानदार पदक जीते।
राज्य का गौरव: गुंडाधुर पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ सरकार ने ज्ञानेश्वरी को उनके खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित गुंडाधुर पुरस्कार से नवाजा है। उनकी यह नई उपलब्धि अब प्रदेश के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए एक नई मिसाल बन गई है। कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का वेटलिफ्टिंग में अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जिसमें भारत कुल 133 पदक जीत चुका है।
*Lifting Bharat s pride higher! 💪🇮🇳
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 27, 2026
Many congratulations to Khelo India Athlete Gyaneshwari Yadav on winning a hard-fought Silver in the Women s 53kg Weightlifting event at the Glasgow Commonwealth Games 2026. #Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/ySbsHNN19E
तेजस्वी की खुली चुनौती: रिहा नहीं हुए छात्र, तो पूरे बिहार में होगा महा-आंदोलन
राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, SIT में CA को शामिल करने का निर्देश
ईरान-अमेरिका का डिजिटल युद्ध और होर्मुज का महासंग्राम: क्या थम पाएंगे खाड़ी के हालात?
दिल्ली में पैलेट गन और बिहार में AK-47: छात्रों पर सरकारी बर्बरता को लेकर विपक्ष का संसद में कड़ा प्रहार
बिना 1 रन दिए 5 विकेट: जस्टिन ग्रीव्स की जादुई गेंदबाजी से ढहा पाकिस्तान
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कल? सिराज-हर्षित के साथ दो नए चेहरों की हो सकती है एंट्री
क्या सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच खत्म हो गया इलाज ? राजघाट पर दिखी अकेलेपन की तस्वीर
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव का ऐतिहासिक सिल्वर , रिकॉर्ड्स की बारिश में भारत को दिलाया पांचवां मेडल
पवन सिंह के मंच पर बजा खेसारी लाल का गाना, पावर स्टार का पारा हुआ हाई
क्या 20 रुपये का पुराना नोट बंद होने वाला है? वायरल वीडियो का सच आया सामने