चीन के हांग्जो में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत की बेटियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है।
ईशा सिंह का सटीक निशाना, गोल्ड पर जमाया कब्जा 21 वर्षीय ईशा सिंह ने शानदार लय दिखाते हुए फाइनल में 40 हिट के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। ईशा की सटीकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चीन की झांग युएयुए को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया, जिन्होंने 37 हिट किए।
मनु भाकर की वापसी, ब्रॉन्ज मेडल पर मुहर शूटिंग क्वीन के नाम से मशहूर मनु भाकर ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है। मनु ने 28 के स्कोर के साथ कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता। इस जीत के साथ पोडियम पर भारत के दो खिलाड़ी मौजूद रहे, जो भारतीय निशानेबाजी के बढ़ते दबदबे को दर्शाता है।
इस सीजन का दूसरा स्वर्ण यह ईशा सिंह के लिए बेहद सफल साल रहा है। यह इस सीजन का उनका दूसरा वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल है। इससे पहले मई में म्यूनिख वर्ल्ड कप में भी ईशा ने गोल्ड और 10 मीटर इवेंट में सिल्वर जीता था। वहीं, मनु भाकर का यह इस सीजन का पहला व्यक्तिगत मेडल है, जो उनके करियर में नया आत्मविश्वास भरने वाला है।
शिखर धवन ने सराहा बेटियों का जज्बा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। धवन ने कहा, भारत के लिए एक और शानदार दिन! ईशा और मनु, आप दोनों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे ही नए इतिहास रचती रहिए।
हांग्जो में मिली इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय निशानेबाज वैश्विक स्तर पर अपनी श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
A final bursting with talent ⭐
— ISSF (@issf_official) July 27, 2026
Esha Singh 🇮🇳 claims the World Cup win, followed by Zhang Yueyue 🇨🇳 taking silver and teammate Manu Bhaker 🇮🇳 claiming bronze!#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/vJ4EqEB4Sb
बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
बर्तन धोने का ऐसा देसी जुगाड़ देख चकरा जाएगा सिर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, युवती को 100 मीटर तक बाइक से घसीटा; वीडियो वायरल
पेरिस में खूनी खेल: अल्लाह का आदेश चिल्लाते हुए हमलावर ने गर्भवती समेत 3 महिलाओं को चाकू से गोदा
चलती ट्रेन में आस्था का खतरनाक खेल: 3AC कोच के अंदर जलाया दीया, मचा हड़कंप
क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे येलो आर्मी का हिस्सा? MI और CSK के बीच फंसी ट्रेड डील, जानें इनसाइड स्टोरी
सब्जी बेचने से पोडियम तक: कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार को मिले 10 लाख रुपये
जंतर-मंतर आंदोलन में विदेशी फंडिंग का मिस्ट्री कनेक्शन : मोबाइल मैकेनिक ने भेजा 10 लाख का खाना?
गरीबी से सिल्वर मेडल तक का सफर: कॉमनवेल्थ में छा गईं राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की अपील और एनडीए का शक्ति प्रदर्शन