नई दिल्ली: राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में सोमवार को 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की औपचारिक शुरुआत हुई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर और टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण कर इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्धघाटन किया। 2 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 25 देशों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लिए इन खेलों की मेजबानी करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा, खेल न केवल जीत-हार का माध्यम हैं, बल्कि ये अलग-अलग देशों और संस्कृतियों को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच भी हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन और समर्पण की भावना विकसित करते हैं।
समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। स्टेडियम में आयोजित परेड ऑफ नेशंस में जब 25 देशों के खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ उतरे, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं, शिव तांडव और सितार-सिंफनी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विदेशी मेहमानों को भारतीय विरासत से रूबरू कराया। मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस रैकेट से पहला सांकेतिक स्ट्रोक खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं के कारण आज दिल्ली किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं।
दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा, शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां शिक्षा ज्ञान देती है, वहीं खेल नेतृत्व, धैर्य और टीम वर्क जैसे जीवन के मूल्य सिखाते हैं।
यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में जारी रहेगी। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका सहित 25 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेल को करीब से देख सकें।
22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने आए 25 देशों के सभी खिलाड़ियों, कोचों और प्रतिनिधिमंडलों का दिल्ली में हृदय से स्वागत है। आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ दें, यादगार पल रचें और दिल्ली की आत्मीयता अपने साथ लेकर जाएं। आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 27, 2026
आज से 2 अगस्त तक… pic.twitter.com/VJsf8Sj8U3
ITR फाइलिंग की डेडलाइन सिर पर: 4 करोड़ लोग भर चुके हैं टैक्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में रेजिग्नेशन पार्टी : वायरल वीडियो पर छिड़ा विवाद, सौरव दास ने दिया ये जवाब
वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू का सड़क हादसे में दुखद निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मॉनसून का जुलाई के अंत में यू-टर्न : दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
क्या यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर कर रहे हैं डेट? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय एथलीटों का जलवा, मीराबई चानू के गोल्ड के साथ भारत के खाते में आए 4 मेडल
टीम इंडिया का टी20 में दबदबा: क्या वाकई अटूट है भारतीय क्रिकेट का किला?
चलती ट्रेन में पूजा-पाठ पड़ा भारी: दीपक जलाने पर यात्री को हो सकती है 3 साल की जेल
सिएटल में मातम: फूड फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 5 घायल
छात्र आंदोलन में पुलिस का खूनी रुख: AK-47 और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना हुआ मुश्किल