दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला भव्य स्वागत ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खोलने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। फैंस ने फूल-मालाओं के साथ अपने हीरो का अभिनंदन किया। झंडू ने इस जीत को देश के नाम समर्पित किया है।
तिरंगा फहराना गर्व की बात, लेकिन गोल्ड से चूका पदक जीतने के बाद झंडू कुमार ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, मैंने भारत के लिए पहला मेडल जीता और तिरंगा फहराया, यह मेरे लिए गर्व का पल है। हालांकि, मैं थोड़ा निराश भी हूँ कि मैं देश के लिए गोल्ड नहीं ला सका।
तकनीकी खामी ने रोका गोल्ड का रास्ता झंडू ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान एक छोटी सी तकनीकी चूक हुई। उन्होंने कहा, मेरे कोच थोड़ी ज्यादा दूरी पर खड़े थे, जिस कारण लिफ्ट के दौरान परेशानी हुई। मुझे अपनी कुछ खामियों पर काम करने की जरूरत है, जिसे मैं भविष्य में सुधारूंगा।
कैसे तय हुई जीत? ग्लासगो के SEC आर्माडिलो में हुए इस इवेंट में झंडू ने अपनी दूसरी कोशिश में 190 किलोग्राम का अपना सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट किया और 130.9 अंक हासिल किए। कॉमवेल्थ गेम्स में पैरा पावरलिफ्टिंग का परिणाम केवल उठाए गए वजन से नहीं, बल्कि बॉडीवेट कोएफिशिएंट सिस्टम के आधार पर निकाला जाता है, जिसमें एथलीट के शरीर के वजन और उठाई गई क्षमता का तालमेल देखा जाता है।
रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में रहे चूकी 28 वर्षीय झंडू ने 181 किलोग्राम के साथ शुरुआत की थी। अपनी आखिरी कोशिश में उन्होंने 196 किलोग्राम वजन उठाने का साहस दिखाया। यदि वह इसमें सफल हो जाते, तो यह बर्मिंघम 2022 का रिकॉर्ड तोड़ देता। हालांकि, इस लिफ्ट में वे कामयाब नहीं हो सके और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
पदक तालिका में भारत की स्थिति झंडू कुमार का यह पदक 2026 खेलों में पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का पहला पोडियम फिनिश रहा। फिलहाल, भारत पदक तालिका में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ आठवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं, 39 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया इस सूची में सबसे ऊपर चल रहा है।
#WATCH | Glasgow 2026 Commonwealth Games | Indian para powerlifter Jhandu Kumar, who won a bronze in the men s heavyweight category yesterday, recieves a grand welcome as he arrives at the Delhi Airport. pic.twitter.com/EU1XhNLf2Z
— ANI (@ANI) July 26, 2026
दतिया उपचुनाव: शिवराज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- राजनीति हमारा धंधा नहीं, सेवा का माध्यम है
थलपति विजय के बाद क्या राजनीति में धनुष की बारी? फैंस के नाम संदेश से बढ़ी हलचल
आंदोलन का मतलब लाठीचार्ज नहीं , प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
किस्मत का खेल या लापरवाही का शिकार? वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ा सिर
मीराबाई चानू का गोल्डन कारनामा: चोट को मात देकर रचा इतिहास, मां की ममता और पीएम मोदी की तारीफ
गिरफ्तारी की धमकी के बीच अमेरिका जाने की जिद पर अड़े नेतन्याहू, कहा- सच बोलने न्यूयॉर्क जरूर जाऊंगा
अंतरिक्ष से दिखा अब तक का सबसे खूबसूरत सूर्यास्त, ISS के क्युपोला का 360-डिग्री वीडियो वायरल
संसद में आज होगा महा-संग्राम : NEET से लेकर E20 पेट्रोल तक, मोदी सरकार को घेरेगा विपक्ष
मजदूरी से मेडल तक: ऋषिकांत सिंह की संघर्ष गाथा, जिसने कभी ईंटें ढोकर गुजारा किया था
8 गाड़ियां निकलीं, फिर आया काल : हिमाचल लैंडस्लाइड का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो