एकता कपूर का विवादित रियलिटी शो लॉकअप 2 अब अपने रोमांचक मोड़ पर है। शो का ग्रैंड फिनाले करीब है और इसी बीच घर में एक ऐसी एंट्री हुई है, जिसने पूरे खेल को पलट कर रख दिया है। इविक्ट हो चुके हर्षद चोपड़ा ने शो में शानदार वापसी की है।
मास्क हटाते ही मचा हड़कंप रितेश देशमुख जब शो में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को वापस लेकर आए, तो किसी को उम्मीद नहीं थी। दोनों कंटेस्टेंट्स चेहरे पर मास्क लगाकर आए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने मास्क हटाया, घर के बाकी सदस्यों के होश उड़ गए। शिवांगी जोशी हर्षद को देखकर खुशी से झूम उठीं, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर तनाव साफ देखा जा सकता था।
दोस्तों पर फूटा हर्षद का गुस्सा वापस आते ही हर्षद चोपड़ा ने अपने तेवर दिखा दिए। उन्होंने घर के सदस्यों, खास तौर पर अपने दोस्त धीरज धूपर और राम कपूर को आड़े हाथों लिया। हर्षद ने कहा कि वह शिल्पा और श्रेया की गेम समझ सकते हैं, लेकिन उन्हें धीरज और बाकी लोगों के धोखे ने सबसे ज्यादा दुखी किया है।
मुझे भाई बुलाते थे और पीठ में छुरा घोंपा हर्षद ने धीरज धूपर पर बरसते हुए कहा, धीरज मुझे भाई बुलाता था। जब भी उसे जरूरत पड़ी, चाहे उसे बैक पेन हो या घुटने का दर्द, मैं हमेशा उसके साथ खड़ा रहा। हम साथ में समय बिताते थे, खाना खाते थे, लेकिन अब समझ आया कि टीवी एक्टर्स एक-दूसरे से इनसिक्योर होते हैं। हर्षद ने साफ कर दिया कि अब वह किसी के झांसे में नहीं आएंगे।
फैंस ने नाम दिया हर्षद 2.0 शो में हर्षद के इस नए और आक्रामक रूप को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें हर्षद चोपड़ा 2.0 कह रहे हैं। फैंस अब उन्हें इस सीजन के संभावित विजेता के रूप में देख रहे हैं।
फिनाले की धड़कनें तेज लॉकअप 2 का ग्रैंड फिनाले अब महज दो हफ्ते दूर है। चर्चाओं के अनुसार, मेकर्स 28 जुलाई के आसपास फिनाले की शूटिंग कर सकते हैं। हर्षद की वापसी और उनके बदले मिजाज ने यह साफ कर दिया है कि आखिरी कुछ दिनों में शो में जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है।
The Harshad I badly wanted is here. Now everyone see his version 2.0. I am sitted for this Peak Cinema . 😭#HarshadChopda #LockUpp2 pic.twitter.com/Lioi2KU67i
— 𝑨𝒗𝒚𝒂𝒂𝒏🦭 (@avyyaan) July 26, 2026
NDA में इस्तीफे नहीं होते : धर्मेंद्र प्रधान के हटने के बाद क्यों चर्चा में आया राजनाथ सिंह का पुराना वीडियो?
CJP प्रोटेस्ट और विदेशी फंडिंग: विदेश मंत्रालय ने वायरल दावों की खोली पोल, कहा- यह पूरी तरह गलत
कानपुर: दूल्हे की दूसरी शादी की रस्मों के बीच पहुंची पहली पत्नी , निकाह मंडप में मचा बवाल
परीक्षा सुधार का ‘नंदन’ फॉर्मूला: अब आधार की तर्ज पर सुरक्षित होगी छात्रों की किस्मत, पीएम मोदी ने कमान सौंपी
अपनी हद में रहें ओवैसी : गठबंधन के ऑफर पर अखिलेश के सांसद का AIMIM को कड़ा जवाब!
उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, विपक्ष का सरकार पर बड़ा हमला
अभिषेक का डब्बा गोल : जिंबाब्वे सीरीज में फ्लॉप शो से फैंस का फूटा गुस्सा, क्या खतरे में है करियर?
बाइक पर भौजी के साथ जानलेवा स्टंट: ओवरकॉन्फिडेंस पड़ा भारी, बीच सड़क पर हुआ धड़ाम
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: आज सुपर संडे में भारत का दम, मीराबाई चानू समेत 5 गोल्ड मेडल पर नजर