लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी बिछ भी नहीं पाई है कि उससे पहले ही असदुद्दीन ओवैसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने ओवैसी के गठबंधन वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट को सरेआम ठुकरा दिया है। रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने स्पष्ट कर दिया है कि ओवैसी की संकीर्ण राजनीति के लिए सपा में कोई जगह नहीं है।
ओवैसी की राजनीति पर सपा का तीखा प्रहार दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होते हुए सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलने की समावेशी विचारधारा में यकीन रखती है, जबकि ओवैसी की राजनीति एक सीमित दायरे में सिमटी हुई है। नदवी ने दो टूक शब्दों में कहा कि ओवैसी की सोच से आगे गठबंधन की राह बेहद मुश्किल है। उन्होंने सलाह दी कि ओवैसी को तेलंगाना और दक्षिण भारत पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
वक्फ बिल का दिया उदाहरण सांसद नदवी ने संसद में आए वक्फ संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए सपा के धर्मनिरपेक्ष मॉडल का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब यह विधेयक आया, तो इंडिया गठबंधन के 232 सांसदों ने एक सुर में इसका विरोध किया था। उन्होंने सवाल किया, अगर हमारी राजनीति सिर्फ मुस्लिम वोटों तक सीमित होती, तो क्या हमें अन्य वर्गों के सांसदों का इतना बड़ा समर्थन मिलता?
सपा के पीडीए फॉर्मूले के आगे ओवैसी बेअसर? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव 2027 के चुनाव के लिए अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर मजबूती से टिके रहना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी मुस्लिम मतदाताओं ने ओवैसी को नकार कर एकतरफा तरीके से सपा-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दिया था। सपा नेतृत्व को बखूबी अहसास है कि ओवैसी के साथ मंच साझा करना बीजेपी को तुष्टिकरण के नाम पर हिंदू वोटों को लामबंद करने का मौका दे सकता है।
क्या ओवैसी की साख पर लगा ग्रहण? मुस्लिम वोट बैंक के बंटवारे का डर दिखाकर सपा पर दबाव बनाने की ओवैसी की रणनीति फिलहाल नाकाम होती दिख रही है। अखिलेश यादव अपनी छवि को सर्वसमावेशी बनाए रखने के लिए ओवैसी के साथ किसी भी तरह के समझौते से बच रहे हैं। सांसद नदवी का यह बयान इस बात का साफ इशारा है कि आने वाले चुनाव में सपा ओवैसी को अपने किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनाने के मूड में बिल्कुल नहीं है।
*VIDEO | Delhi: Samajwadi Party MP Mohibbullah Nadvi on AIMIM s proposal for an alliance with the SP in Uttar Pradesh says, The Samajwadi Party believes in taking everyone along. That has always been its approach. As for Asaduddin Owaisi, he has a particular political outlook and… pic.twitter.com/w6sHK3u8Hx
— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026
जंतर-मंतर जा रहे छात्रों से मारपीट: हिंदू वीर सेना के सत्यम पंडित की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी की हुंकार, सरकार को दी बड़ी चेतावनी
चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की राह पर सिद्धारमैया, बोले- भ्रष्ट होती राजनीति में अब मेरा मन नहीं
NEET विवाद: 23 दिन की भूख हड़ताल का दावा या मिरेकल ? नेहा बोरा का डांस वीडियो बना चर्चा का विषय
पैलेट गन और दिल्ली पुलिस की बर्बरता: राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा- छात्रों पर हमला करने का आदेश किसने दिया?
ग्रेटर नोएडा: 15 फीट गहरे मौत के गड्ढे में गिरा मासूम, ठेकेदार गिरफ्तार
भयानक हादसे से उभरे जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन: अस्पताल से मिली छुट्टी, सुरक्षित हैं खिलाड़ी
कानपुर: बीच सड़क पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा , होमगार्ड को जमकर पीटा, वर्दी खींची
मैं बस कचरा साफ कर रहा हूं : अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर किए गए पोस्ट डिलीट कर दी तीखी चेतावनी
15 साल की उम्र में बड़ा धमाका: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ने जिम्बाब्वे का किया सफाया