पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम में दो बड़े बदलावों का ऐलान किया है।
टीम में शामिल हुए ये दो खिलाड़ी रविवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ओपनर अब्दुल्ला शफीक और अनुभवी बल्लेबाज सऊद शकील को टीम में शामिल किया गया है। अब्दुल्ला शफीक को चोटिल अब्दुल्ला फजल के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया है, जबकि सऊद शकील को विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने के लिए स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है।
बता दें कि शकील अपनी फिटनेस और शानदार फॉर्म के कारण लंबे समय से टीम की अहम कड़ी रहे हैं। उन्होंने अब तक 23 टेस्ट मैचों में 43 की औसत से 1802 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं।
अब्दुल्ला फजल हुए बाहर युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला फजल के लिए यह दौरा दुर्भाग्यपूर्ण रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई। इस गंभीर चोट के कारण वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी सीरीज और इंग्लैंड दौरे की तीनों टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेने के लिए अब्दुल्ला शफीक सीधे गयाना से टीम के साथ जुड़ गए हैं।
बारिश से प्रभावित रहा पहले दिन का खेल मैदान पर चल रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी के कारण काफी प्रभावित रहा। दिन भर में केवल 67 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए हैं।
वेस्टइंडीज के लिए कावेम हॉज (83*) और शाई होप (39*) डटे हुए हैं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 44 रन देकर 2 विकेट झटके। इस मैच में 33 वर्षीय स्पिनर उस्मान अली ने अपने टेस्ट करियर का आगाज भी किया है।
टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), इमाम-उल-हक, शान मसूद, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अज़ान अवैस, आमेर जमाल, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, अवैस जफर, गाजी गोरी, साजिद खान, उबैद शाह, सऊद शकील और अब्दुल्ला शफीक।
🚨 TWO CHANGES IN TEST SQUAD 🚨
— CricFollow (@CricFollow56) July 26, 2026
Saud Shakeel has been added to Pakistan s squad for the ongoing Test series against the West Indies and the upcoming Test tour of England as an additional batter, while Abdullah Shafique has been named as the replacement for the injured Abdullah… pic.twitter.com/LC3cN3B0MU
क्या सम्राट चौधरी की आपराधिक छवि से शर्मिंदा हैं प्रशांत किशोर? बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जिम्नास्टिक के दौरान हुआ भयानक हादसा, सिर के बल गिरे इंग्लैंड के खिलाड़ी
लिफ्ट खराब हुई तो पूर्व सीएम की पोती का पारा सातवें आसमान पर, बैंक मैनेजर को जड़ा थप्पड़
जंतर-मंतर से हटे टेंट, गूँजती नारों की आवाजें थमीं: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद खाली हुआ धरनास्थल
चुनाव बाद रोना मत, मैं गठबंधन को तैयार : विपक्ष को ओवैसी की सीधी चुनौती
बिहार में गरमाई सियासत: क्या है तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी का पूरा मामला?
सोलो ट्रैवलिंग से आत्मनिर्भर बन रही बेटियां: पीएम मोदी ने युवाओं से साझा किए विकसित गांव के अनुभव
चाय से मेरा पुराना नाता: बिजनौर की महिलाओं की हर्बल टी अब देश-विदेश में मशहूर
अभिषेक का डब्बा गोल : जिंबाब्वे सीरीज में फ्लॉप शो से फैंस का फूटा गुस्सा, क्या खतरे में है करियर?
IND vs ZIM 3rd T20I: आज ‘सुपर संडे’ पर टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव, इस युवा खिलाड़ी का डेब्यू तय!