गुवाहाटी: नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर देशभर में छिड़े विवाद के बीच असम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार में मंत्री केशब महंता की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होती नजर आ रही हैं।
क्या है पूरा मामला? असम में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन में मंत्री केशब महंता की बेटी की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। महंता असम सरकार में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री हैं और भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद से संबंध रखते हैं।
सीएम हिमंत का बचाव मामला तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मंत्री केशब महंता को ट्रोल किए जाने का विरोध किया। सीएम ने कहा, यह सही नहीं है कि बेटी के प्रदर्शन में जाने पर पिता को निशाना बनाया जाए। बच्चे बड़े होने पर अपने स्वतंत्र विचार रख सकते हैं। हो सकता है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा का अनुसरण न करती हों।
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, कल को जब मेरा बेटा वकालत करेगा, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति का पक्ष ले सकता है जिसे मैं पसंद नहीं करता।
बेटी से बात करेंगे मुख्यमंत्री हालांकि सीएम ने यह भी साफ किया कि वह लड़की के रुख से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं उसके द्वारा लगाए गए नारों से इत्तेफाक नहीं रखता। अगली बार जब मैं उससे मिलूंगा, तो निश्चित रूप से इस पर बात करूंगा और उसे समझाने का प्रयास करूंगा कि उसने जो किया या कहा, वह सही नहीं था।
मांगें पूरी होने के बाद थमा आंदोलन नीट पेपर लीक मामले को लेकर हो रहा यह आंदोलन अब समाप्त हो गया है। सरकार ने आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसमें पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना और 20 जुलाई के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए केस वापस लेना शामिल है।
इस घटना के बाद से असम की राजनीति में परिवार और विचारधारा के टकराव पर नई बहस शुरू हो गई है। फिलहाल, मंत्री केशब महंता की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
VIDEO | In view of the videos of Assam minister Keshab Mahanta s daughter joining a protest against irregularities in the NEET exam, Chief Minister Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) says that his Cabinet colleague should not be trolled as she may not follow her father s… pic.twitter.com/K40sspxlWb
— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026
ग्रेटर नोएडा: 15 फीट गहरे मौत के गड्ढे में गिरा मासूम, ठेकेदार गिरफ्तार
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन मोड में प्रह्लाद जोशी, पहले दिन अधिकारियों के साथ की मैराथन बैठक
ठाकरे बंधुओं का शक्ति प्रदर्शन: दादर में विजय उत्सव के जरिए Gen-Z को साधने की कवायद
असम में सियासी घमासान: मंत्री की बेटी का प्रदर्शन पर उतरीं, CM हिमंत ने किया बचाव
दिल्ली यूनिवर्सिटी का पुराना वीडियो वायरल: क्या पत्रकार रुचि तिवारी के साथ बदसलूकी में शामिल थीं नेहा बोरा?
IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा के लिए दुस्वप्न साबित हुई सीरीज, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
जेल में JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव: नामांकन वाले दिन वीणा मानवी को उठाया, अब उन्हें क्यों दबोचा?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ऋषिकांत सिंह ने रचा इतिहास, 264 किग्रा वजन उठाकर भारत को दिलाया रजत पदक
वैभव सूर्यवंशी का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर थमा 37 दिनों का इंकलाब , अभिजीत दिपके ने ली राहत की सांस