15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर उनके आक्रामक खेल ने गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अब हरारे में होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले उन्होंने एक ऐसी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
फास्टेस्ट शब्द से दी चुनौती वैभव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बल्ले के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और सिर्फ एक शब्द लिखा है— फास्टेस्ट (Fastest)। इस एक शब्द के जरिए उन्होंने मानो पूरे जिम्बाब्वे गेंदबाजी आक्रमण को खुली चुनौती दे दी है। फैंस इसे उनके आक्रामक तेवर और अगले मैच में होने वाले तूफान का संकेत मान रहे हैं।
क्या सबसे तेज अर्धशतक पर है निशाना? क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि फास्टेस्ट लिखकर वैभव किस रिकॉर्ड की ओर इशारा कर रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है। वैभव पहले ही सीरीज के एक मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि रविवार को वह युवी के उस जादुई रिकॉर्ड को तोड़ने का जोखिम उठा सकते हैं।
इतिहास रचने की क्षमता वैभव की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने श्रीलंका में खेलते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट में महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उनकी बल्लेबाजी में वह धार है जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है। दूसरे मैच में वह 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उनके तेवर साफ बता रहे थे कि वह बड़े धमाके की फिराक में हैं।
क्लीन स्वीप पर भारत की नजर भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। अब रविवार को होने वाले आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का यह आत्मविश्वास टीम के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है। क्या युवा वैभव हरारे की धरती पर इतिहास रच पाएंगे? हर किसी की निगाहें अब इसी पर टिकी हैं।
Vaibhav Sooryavanshi has posted a story on Instagram saying fastest
— Sachin Chauhan (@SachinC27505791) July 26, 2026
What is mean by it?
Is he going to smash fastest 50/100 in international cricket?#VaibhavSooryavanshi pic.twitter.com/we6d8AnaW8
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जिम्नास्टिक के दौरान बड़ा हादसा, सिर के बल गिरे इंग्लैंड के एथलीट
NEET विवाद: मंत्री की बेटी का विरोध प्रदर्शन, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया बचाव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्यों वायरल हुआ दिनेश कार्तिक का ट्वीट? जानिए पूरा मामला
कानपुर: बीच सड़क पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा , होमगार्ड को जमकर पीटा, वर्दी खींची
ऑफिस का गंदा खेल आया कैमरे में, बॉस की शर्मनाक हरकत देख सन्न रह गए लोग
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री: कॉकरोच जनता पार्टी ने दी मुलाकात की चेतावनी
आईसीसी टी20 रैंकिंग: भारत की धमाकेदार वापसी, फिर बना नंबर-1 का ताज
क्या सम्राट चौधरी की आपराधिक छवि से शर्मिंदा हैं प्रशांत किशोर? बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका
धोनी बनने की कोशिश में ईशान किशन हुए ट्रोल, आसान रन-आउट छोड़कर पकड़ा अपना सिर
शोरूम से निकलते ही नई कार का हुआ बुरा हाल, पहली ड्राइव में महिला ने पोल से टकराया सपना