दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना पहला आधिकारिक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने आंदोलन की सफलता के लिए छात्रों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है। हालांकि, इस पूरे संदेश में सोनम वांगचुक का नाम एक बार भी न लेना कई सवाल खड़े कर रहा है।
आभार जताया, पर वांगचुक का जिक्र नहीं रविवार सुबह जारी वीडियो में अभिजीत दीपके ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए देश भर के छात्रों और युवाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने आलोचकों का भी आभार जताया और कहा कि उनकी आलोचनाओं ने ही उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। लेकिन, इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का कोई उल्लेख नहीं किया, जो इस पूरे आंदोलन के दौरान केंद्र बिंदु रहे थे।
वांगचुक ने दी थी बधाई, दीपके ने साधी चुप्पी दिलचस्प बात यह है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर कॉकरोज जनता पार्टी और देश की Gen-Z पीढ़ी को बधाई दी थी। इसके विपरीत, जब दीपके ने अपना संबोधन दिया, तो उन्होंने पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को नमन किया और सरकार पर तीखा हमला बोला, लेकिन वांगचुक की भूमिका पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।
लगातार 26 दिन की भूख हड़ताल सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक कठिन भूख हड़ताल की थी। इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और सरकार पर दबाव बनाने में वांगचुक का योगदान बेहद अहम माना गया। ऐसे में दीपके द्वारा उनका नाम न लेना सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अभिजीत दीपके ने बताया अपना स्वास्थ्य हाल वीडियो में दीपके ने बताया कि आंदोलन खत्म होने के बाद वह टाइफाइड से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज बुखार के कारण ही वह कल शाम से आराम कर रहे हैं। फिलहाल जंतर-मंतर का प्रदर्शन स्थल पूरी तरह खाली हो चुका है, लेकिन दीपके और वांगचुक के बीच अनकही दूरी अब लोगों के बीच चर्चा का नया मुद्दा बन गई है।
CJP Founder @abhijeet_dipke releases a video thanking everyone who made the huge victory of the youth possible.
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 26, 2026
He also thanks all critics for helping him improve, and eventually deliver on the promise of the Cockroach Janta Party’s first campaign. #ANewDay pic.twitter.com/1JQNozymLo
आधी रात को जेल पहुंचे तेज प्रताप: मॉल में छिपे थे, दंगा भड़काने के आरोप में हुई गिरफ्तारी
द हंड्रेड में हाई-वोल्टेज ड्रामा: उस्मान तारिक के एक्शन पर भड़के टिम डेविड, मैदान पर हुई तीखी बहस
चुनाव बाद रोना मत, मैं गठबंधन को तैयार : विपक्ष को ओवैसी की सीधी चुनौती
अरामको पर हूतियों का अग्नि-प्रहार : सऊदी की आर्थिक धमनियों पर वार से सहमा ग्लोबल मार्केट
ग्रेटर नोएडा में प्रशासनिक लापरवाही: खुले गड्ढे में डूबकर 6 साल के मासूम की मौत
जंतर-मंतर पर थमा कॉकरोच का शोर: जीत के बाद अभिजीत दीपके का भावुक वीडियो, आलोचकों को भी कहा शुक्रिया
इसी तरह अप्रोच करना होगा... - कप्तानी की पहली सीरीज जीत के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
आगरा होटल कांड: रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति को पहचानने से ही कर दिया इनकार
ईशान किशन की हीरोपंती पड़ी भारी, आसान रन आउट गंवाकर बने मजाक!
कोलकाता हिंसा: छात्रों की आड़ में दंगा फैलाने वाले 11 गिरफ्तार, एक भी स्टूडेंट नहीं निकला