नीट (NEET) पेपर लीक मामले की गूंज के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय राजनीति के इतिहास में यह पहला मौका नहीं है जब किसी शिक्षा मंत्री (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्री) ने इस्तीफा दिया हो। अतीत के पन्नों को पलटें तो कई ऐसे मौके रहे हैं जब राजनीतिक उठापटक या व्यक्तिगत कारणों से इस मंत्रालय के प्रमुखों को कुर्सी छोड़नी पड़ी।
अर्जुन सिंह: जब राजनीतिक मतभेद बने इस्तीफे की वजह पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह इस सूची में सबसे प्रमुख नाम हैं। दिसंबर 1994 में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार से इस्तीफा दे दिया था। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर पैदा हुए गंभीर राजनीतिक मतभेदों के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा था।
नैतिक आधार पर माधवराव सिंधिया का इस्तीफा अर्जुन सिंह के बाद माधवराव सिंधिया को 10 फरवरी 1995 को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, केवल 11 महीने बाद ही जनवरी 1996 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। चर्चित जैन हवाला कांड में नाम आने के बाद सिंधिया ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया था, हालांकि बाद में अदालत ने उन्हें निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया था।
रमेश पोखरियाल निशंक का इस्तीफा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रमेश पोखरियाल निशंक ने 30 मई 2019 को कार्यभार संभाला था। करीब दो साल तक इस पद पर रहने के बाद 7 जुलाई 2021 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक रूप से उनके इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया गया था।
अब प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर इसे स्वीकार कर लिया है। अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है। प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं, जिन्हें अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शिक्षा मंत्रालय में नेतृत्व का यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब सरकार नीट परीक्षा विवाद को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। प्रह्लाद जोशी पर अब इस मंत्रालय की छवि और भविष्य की परीक्षाओं की सुचिता को बहाल करने की बड़ी चुनौती होगी।
President Droupadi Murmu, as advised by the Prime Minister, has accepted the resignation of Dharmendra Pradhan.
— ANI (@ANI) July 25, 2026
Further, as advised by the Prime Minister, the President has directed that Pralhad Joshi, Cabinet Minister, be assigned the charge of the Ministry of Education, in… pic.twitter.com/rMmTK99zdR
शिक्षा मंत्रालय की नई कमान: प्रल्हाद जोशी ने संभाली जिम्मेदारी, बोले- पीएम की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
चीन का खूंखार रोबोटिक शिकारी : युद्ध के मैदान में बदल सकता है भविष्य की जंग की तस्वीर
राहुल गांधी का अमित शाह से तीखा सवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?
उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर फिर उठे सवाल, टिम डेविड ने अंपायर से जताई असहमति
प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये दिग्गज नेता
8.2 रेटिंग वाली सस्पेंस थ्रिलर उयिर अब ओटीटी पर: घर बैठे देखिए इंसाफ की खतरनाक जंग
माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे खर्राटे; वीडियो हुआ वायरल
Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के शिवांगी प्रेम पर भड़के फराह-रितेश, पूछा- खेल में हो या सिर्फ सपोर्ट स्टाफ?
ग्रेटर नोएडा में खेलते-खिलौने रह गए, गड्ढे में दफन हुआ 6 साल के मासूम का बचपन
नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए मोदी सरकार में अब तक कौन-कौन रहा शिक्षा मंत्री?