हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की विस्फोटक पारियों की बदौलत भारत ने 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 129 रनों पर ढेर हो गई।
प्रिंस यादव हुए चोटिल इस शानदार जीत के बीच भारतीय खेमे से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। प्रिंस अपने स्पेल का दूसरा ओवर डाल रहे थे, तभी उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और वे लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
शानदार लय में थे प्रिंस चोटिल होने से पहले प्रिंस ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। उन्होंने महज 8 गेंदों (1.2 ओवर) में 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस पूरी सीरीज में अब तक प्रिंस ने 32 गेंदें फेंकी हैं और 7.25 की शानदार इकॉनमी रेट से 4 शिकार किए हैं। उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
कप्तान अय्यर ने की पुष्टि मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रिंस की चोट की पुष्टि की। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से प्रिंस यादव चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 मैच में प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कौन ले सकता है जगह? अगर प्रिंस यादव तीसरे मैच तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम मैनेजमेंट अशोक शर्मा को प्लेइंग-11 में वापस बुला सकता है। अशोक ने इसी सीरीज के पहले मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
क्लीन स्वीप पर नजरें सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम अब रविवार को तीसरे मैच के साथ जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ (क्लीन स्वीप) करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तीसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।
Prince Yadav needed just 8 balls to strike twice. Talk about making an entrance 😉
— FanCode (@FanCode) July 25, 2026
Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/3kCBPJuPrW#ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko #PrinceYadav pic.twitter.com/II4v8R1gL4
चुनाव बाद रोना मत, मैं गठबंधन को तैयार : विपक्ष को ओवैसी की सीधी चुनौती
10 सेकेंड में 64 मिसाइलें: दुश्मन के ड्रोन का काल बनेगा स्वदेशी भार्गवास्त्र , भारत रचेगा इतिहास
सुपर CM और गुरु-द्रोही का तंज: पंजाब में पेपर लीक पर गरमाई राजनीति, हरसिमरत कौर ने मांगा मंत्रियों का इस्तीफा
ईशान किशन का कॉमेडी ऑफ एरर्स : बल्लेबाजी में बरपाया कहर, लेकिन विकेट के पीछे कर बैठे बड़ी चूक
नीट पेपर लीक विवाद: तेज प्रताप यादव 14 दिनों के लिए जेल भेजे गए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की कमान किसके हाथ? दिल्ली की सियासी हलचल तेज
उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर तंज: वोट चुराए जा सकते हैं, लोग नहीं
नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या इतिहास फिर दोहरा रहा है खुद को?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- अगला नंबर इथेनॉल वाले का
नीट विवाद: इस्तीफों के दौर के बीच अन्ना हजारे का बड़ा संदेश, कहा- हिंसा नहीं, संवाद ही एकमात्र रास्ता