नीट (NEET) पेपर लीक मामले और लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। शनिवार को प्रधान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की, जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया है।
सेलेब्स का सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह इस्तीफे की खबर आते ही बॉलीवुड सितारों ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर की। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर ताली बजाने वाले इमोजी के साथ इस फैसले का स्वागत किया। इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए हैरानी और खुशी भरी प्रतिक्रिया दी।
प्रियंका चोपड़ा ने भी इस्तीफे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट साझा की, जबकि अभिनेता विजय वर्मा ने बड़े व्यंग्यात्मक अंदाज में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के गाने चना मेरेया की लाइन लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
बड़ी जीत की गूंज कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने इस घटनाक्रम को बड़ी जीत करार दिया है। इनके अलावा मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, शिबानी अख्तर और टिस्का चोपड़ा समेत कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का समर्थन किया है।
प्रकाश राज का सरकार पर तीखा हमला अभिनेता प्रकाश राज ने इस घटना को छात्रों और युवाओं की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, अभिनंदन मेरे प्रिय साथियों... उन सभी को जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आपने साबित कर दिया कि आप सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं।
प्रदर्शनकारियों की जीत का अगला चरण धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और प्रदर्शनकारी संगठनों की प्रमुख मांग थी। हालांकि, मामला केवल यहीं खत्म नहीं होता। छात्र और CJP जैसी संस्थाएं दो और बड़ी मांगों पर अड़े हुए थे, जिन पर सरकार ने पहले ही आश्वासन दिया है।
इन मांगों में नीट पेपर लीक से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना और विरोध-प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न करना शामिल है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इन मांगों को कितनी तत्परता से पूरा करती है।
Congratulations ❤️❤️❤️ my Dear Cockroaches.. Dear Sonam wangchuk sir and every single one who stood by the youth . You Have proved that you can bring a regime down to its knees . 💪💪💪 #justasking pic.twitter.com/efMYgbzxlf
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर जश्न, अभिजीत दीपके बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए
नीट पेपर लीक: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मुंबई में जश्न और विपक्ष का जोरदार हमला
जब राजनीति के गलियारों में खामोश आंसुओं ने कह दी बड़ी बात: अदिति तटकरे और आशा पवार की भावुक मुलाकात
9 गेंद, 20 रन और खूब सारा रोमांच: वैभव सूर्यवंशी का हरारे में फिर चला बल्ला
जंतर-मंतर की तपिश से प्रधान के इस्तीफे तक: नीट धांधली के खिलाफ युवाओं की ऐतिहासिक जीत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: राहुल गांधी बोले- अब सरकार बदलने का समय, डरो मत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: राष्ट्रहित सर्वोपरि , भाजपा दिग्गजों ने बताया नैतिकता का बड़ा उदाहरण
नीट पेपर लीक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष आक्रामक, कहा- युवाओं की जीत, पीएम मोदी मांगें माफी
नीट पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- युवाओं का भविष्य सर्वोपरि
नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज: राहुल गांधी ने घायल छात्राओं को साथ लाकर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज