NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
सीवान और समस्तीपुर में उग्र प्रदर्शन बंद के दौरान सीवान के जेपी चौक पर AISA, RYA और CPI(ML) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क को जाम कर टायर जलाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और मुकदमों का सहारा ले रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही तय हो।
पटना से जहानाबाद तक हाई अलर्ट राज्य भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है।
प्रशासन की कड़ी निगरानी सीवान के एसपी पूरण कुमार झा खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा जहानाबाद में भी रेलवे ट्रैक और डीएम आवास समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
फिलहाल बिहार के कई जिलों में आंदोलन जारी है और प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
*Siwan, Bihar: AISA, RYA, and CPI(ML) workers staged a protest at JP Chowk during the Bihar bandh over the NEET paper leak, the lathi-charge on students, and the demand for Union Education Minister Dharmendra Pradhan s resignation, while police remained on high alert to maintain… pic.twitter.com/lG8fywXv7M
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
राष्ट्रमंडल खेल: लॉन बॉल्स में भारत का दबदबा, दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक
टाइफाइड की गिरफ्त में अभिजीत दीपके, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग
टाइफाइड का वार, फिर भी जारी है कॉकरोच जनता पार्टी का आर-पार!
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का थैंक यू संदेश वायरल, जनता से साझा किया गहरा जुड़ाव
असम और गुजरात में कुदरत का तांडव: बाढ़ से 93 लोगों की मौत, लाखों बेघर
श्रेयस अय्यर का सिक्का आज रचेगा इतिहास: 88 साल पुराना महा-रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर कप्तान
क्या जंतर-मंतर बन गया है वांटेड अपराधियों का नया सुरक्षित ठिकाना?
# महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार: कई महीनों से पुलिस को दे रहा था चकमा
गरीबी को मात, इतिहास का आगाज: ई-रिक्शा चलाने वाला बेटा बना कॉमनवेल्थ का हीरो
पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए... : अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस का उग्र रूप देख भड़के अखिलेश यादव