लद्दाख की सुरक्षा और संवैधानिक मांगों को लेकर 26 दिनों तक अनशन करने वाले प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक अब अपने फैसले पर उठे सवालों को लेकर भड़क गए हैं। वांगचुक ने एक वीडियो संदेश जारी कर उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो उनके अनशन तोड़ने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे।
शरीर को हुआ अपरिवर्तनीय नुकसान वांगचुक ने अपनी शारीरिक स्थिति का ब्यौरा देते हुए कहा कि 26 दिनों की भूख हड़ताल ने उनके शरीर को बेहद कमजोर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका वजन 11 किलोग्राम घट गया, मसल्स पूरी तरह खत्म हो गए और उनके अंग व मस्तिष्क इरिवर्सिबल डैमेज (अपरिवर्तनीय क्षति) के कगार पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, क्या दिल्ली की भीषण गर्मी और लद्दाख की ठंड झेलने के बाद अब मुझे अपने अनशन की पवित्रता साबित करने के लिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत है?
डील करनी होती तो 26 दिन भूखा क्यों रहता? अनशन तोड़ने के पीछे किसी डील होने के आरोपों को वांगचुक ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, अगर मुझे कोई सौदा या डील करनी होती, तो क्या मैं 26 दिनों तक अपना शरीर जलाता? क्या मैं किसी आलीशान ए.सी. कमरे में बैठकर डील नहीं कर सकता था? मुझे दिल्ली की तपती सड़क पर बैठने की क्या जरूरत थी?
नीच सोच पर धिक्कार है आरोप लगाने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए वांगचुक ने कहा, धिक्कार है ऐसे विचारों और ऐसी सोच पर, जो इतने नीच ख्याल लाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लिक्विड डाइट पर हैं और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी माना कि बहुत से लोग नहीं जानते कि पिछले कुछ हफ्तों में उनके और उनके परिवार पर क्या बीत रही है।
आरोप लगाने वालों के बैकग्राउंड की करें जांच सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों और जनता से अपील की कि वे किसी भी बात पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि सवाल उठाने वाले व्यक्ति के बैकग्राउंड की जांच जरूर करें। उन्होंने कहा, यह देखें कि क्या बोलने वाला व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित है या उसकी कोई निजी खुन्नस है। यदि कोई निष्पक्ष व्यक्ति सवाल उठाता है, तो मैं उसका जवाब देने के लिए तैयार हूं।
#WATCH | Gurugram, Haryana | Issuing a statement on YouTube on breaking his hunger strike, Activist Sonam Wangchuk says, After 26 days of fasting for the sake of students, losing 11 kilograms of body weight in which I have also lost muscle mass and my organs and brain reached… pic.twitter.com/D2Qt4K4BtX
— ANI (@ANI) July 24, 2026
जंतर-मंतर पर महिला हेड कांस्टेबल की मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी फेक न्यूज की चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने की तैयारी? राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला
युवाओं को अब आदेश नहीं दे सकते : मोहन भागवत की पीएम मोदी को बड़ी नसीहत
लैंडिंग के दौरान चट्टान से टकराया सीप्लेन, आग का गोला बना विमान; बाल-बाल बचे 11 लोग
वैष्णो देवी यात्रा: 6 दिन के इंतजार के बाद फिर गूंजे जय माता दी के जयकारे, 10 हजार से अधिक भक्तों ने शुरू की चढ़ाई
CWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान की जंग, जादूमणि सिंह ने भरी प्री-क्वार्टर फाइनल में हुंकार
NEET विवाद पर कांग्रेस आर-पार के मूड में: आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह का ऐलान
सोनम वांगचुक का पलटवार: 26 दिन के उपवास के बाद क्या मुझे ईमानदारी का प्रमाण पत्र चाहिए?
भव्य रसायन स्कीम: केमिकल सेक्टर में क्रांति की तैयारी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 3030 करोड़
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन के आइसोलेशन की सलाह