दिल्ली में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताते हुए दावा कर रहा है कि उसने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।
पुलिस के रिकॉर्ड में कोई नाम नहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इस दावे को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनके किसी भी रिकॉर्ड में ऐसा कोई सब-इंस्पेक्टर नहीं है, जिसका विवरण वीडियो में दिए गए दावों से मेल खाता हो।
पुलिस ने वीडियो को पूरी तरह से झूठा और गुमराह करने वाला करार दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह जनता के बीच भ्रम और गलत जानकारी फैलाने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है।
फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के फेक कंटेंट को बनाने, समर्थन करने या साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बिना पुष्टि किए किसी भी दावे पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से दी गई जानकारी पर ही विश्वास करें।
अभिजीत दीपके की मौत का दावा भी निकला फर्जी इसी कड़ी में, दिल्ली पुलिस ने एक और वायरल दावे का पर्दाफाश किया है। सोशल मीडिया पर एक अखबार की कतरन वायरल हो रही थी, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की मौत का झूठा दावा किया गया था।
पुलिस ने इस खबर को मनगढ़ंत बताया और स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। पुलिस ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जंतर-मंतर पर जारी है आंदोलन बता दें कि 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की जांच, शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने छात्रों के नाम पर चल रहे फर्जी विमर्शों से सतर्क रहने को कहा है।
Clarification
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 24, 2026
A video is being circulated on social media in which an individual claims to be a Delhi Police Sub-Inspector who had recently resigned from service to join the ongoing protest.
The claim is false. Verification of Delhi Police records has found no Sub-Inspector… pic.twitter.com/Y5ch8VuHtT
सोशल मीडिया पर हीरो बनने की सनक पड़ी भारी: भालू के सामने जाते ही बची जान
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों का बॉल्स में दम, पहले ही दिन किया बड़ा उलटफेर
बर्खास्त सिपाही को शंकराचार्य का सहारा: 1 लाख रुपये महीने की नौकरी का दिया ऑफर
HCLTech का नया दांव: रोशनी नादर की अगुवाई में ओडिशा बनेगा AI का नया ग्लोबल हब
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, अब सरकार-CJP की न्यूट्रल टेबल पर क्या होगा?
बलूचिस्तान में खूनी खेल की तैयारी: जनरल असीम मुनीर की नई धमकी, क्या फिर फटेगा बारूद?
आधी रात को वीडियो संदेश, ये तो मुंह छुपाने जैसा है : नीट पेपर लीक पर रोहिणी आचार्य का पीएम पर तंज
वेस्टइंडीज क्रिकेट में बड़ा घमासान: टीम में चुने जाने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने खेलने से किया इनकार
नीट पेपर लीक: छात्रों के उबाल के आगे झुकी सरकार, 24 घंटे में उठाए बड़े कदम
क्या शाहरुख खान ने नीट छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट? वायरल मैसेज का सच आया सामने