भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लंबे इंतजार के बाद खुशी की खबर आई है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज कर ली है।
इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता : अय्यर जीत के बाद उत्साहित कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। अय्यर ने कहा, बतौर कप्तान यह मेरी पहली जीत है, इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। खिलाड़ियों ने मैदान पर मेरी योजनाओं को बखूबी लागू किया। उन्होंने पिच के मिजाज पर बात करते हुए कहा कि गेंद में उछाल था, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया।
वैभव सूर्यवंशी की निडर पारी इस जीत के नायक 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी रहे। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पर कप्तान अय्यर ने कहा, वह एक निडर खिलाड़ी हैं। जिस तरह से उन्होंने पारी को अप्रोच किया, वह शानदार था। अंडर-19 फाइनल में बड़ी पारी खेलने के बाद उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और आज उसे मैदान पर देखना सुखद रहा।
जिम्बाब्वे की पारी का हाल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। वेस्ली मधेवेरे (38) और रयान बर्ल (36) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में केवल 125 रन ही बना पाई। भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।
आसानी से हासिल किया लक्ष्य 126 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन जड़ दिए। वैभव ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
ईशान किशन ने 35 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम सीरीज के अगले मुकाबले में अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
Shreyas Iyer said, “Vaibhav Sooryavanshi is fearless, the way he approaches the innings is amazing. He posseses immense confidence when he steps onto the field”. pic.twitter.com/Up2sOmjTXP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 23, 2026
NEET पेपर लीक: राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने रोका काफिला
कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग अब चुटकियों का काम, भारत पेट्रोलियम ने बताए 4 आसान तरीके
पेपर लीक मामला: सरकार का छात्रों को खुला न्योता, अहंकार नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान
लीक पेपर के सहारे पास होते थे सलमान खान? NEET मामले पर बयान के बाद पुराना वीडियो वायरल
ड्राइवर के बेटे ने भरी उड़ान: 154 की रफ्तार से कहर बरपाने वाला अशोक शर्मा बना टीम इंडिया का नया स्पीड गन
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का बड़ा जखीरा: बैग में छिपाकर लाए गए 707 खतरनाक कछुए
पेपर लीक पर नड्डा का फैक्ट चेक : उमर अब्दुल्ला ने याद दिलाई तारीख, पूछा- रिपोर्ट का क्या हुआ?
गुजरात से कश्मीर तक कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर समंदर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
नीट विवाद: छात्रों का दर्द समझें और मेरिट को बचाएं—सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी
बैग में 50 ग्राम ड्रग्स डाल दूंगा और जिंदगी खत्म हो जाएगी - छात्रों को धमकाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड