नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नीट पेपर लीक और छात्रों पर हो रही पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में पहुंचीं महबूबा ने एनडीए सरकार पर अहंकारी होने का गंभीर आरोप लगाया।
देश में बच्चियों से ज्यादा सुरक्षित गायें हैं महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में देश बंटता और कटता हुआ दिख रहा है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, आज हमारे मुल्क में हालत यह है कि बच्चियों से ज्यादा सुरक्षित गायें हैं। नीट पेपर लीक से लेकर चंदा चोरी तक, सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
पूरे देश को बना देंगे खुली जेल पीडीपी प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज संविधान नहीं बचा, तो पूरे देश का हाल जम्मू-कश्मीर जैसा हो जाएगा। उन्होंने कहा, इन्होंने जम्मू-कश्मीर को जिस तरह से एक खुली जेल में तब्दील कर दिया है, ये पूरे मुल्क को वैसी ही खुली जेल बना देंगे। हमें नहीं चाहिए कि हमारे देश में वो हालात पैदा हों जो हमारे पड़ोस में हुए हैं।
बदलाव और संविधान बचाने की उम्मीद युवा प्रदर्शन में शामिल युवाओं का उत्साह देख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बदलाव लाने की ताकत उन्हीं के पास है। उन्होंने कहा, इतनी भीषण गर्मी में ये युवा यहां डटे हैं, लेकिन न्यायपालिका कहती है कि उनके पास समय नहीं है। अगर आज ये युवा अत्याचार के खिलाफ खड़े नहीं हुए, तो देश के हालात 1947 से भी बदतर हो जाएंगे। संविधान को केवल यही युवा बचा सकते हैं।
सरकार का अहंकार चूर-चूर हो जाएगा सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए महबूबा ने कहा कि सरकार इतनी घमंडी हो गई है कि एक मंत्री को भी पद से नहीं हटा पा रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, इनका यह घमंड ज्यादा देर तक नहीं टिकेगा। ये घमंड जल्द ही चूर-चूर हो जाएगा। सड़कों पर धूप और भूख से लड़ते ये बच्चे सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे।
*VIDEO | Delhi: “Cows better protected than girls these days; entire nation will turn into open jail like J&K if Constitution not safeguarded”, says PDP Chief Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti).
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xUkPUrXt8j
अमेरिका-ईरान के बीच आर-पार की जंग: एक पुल भी गिराया तो अंजाम होगा भयानक
विजय की विदाई का महा-उत्सव: जन नायकन के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में रोए फैंस, तृषा कृष्णन ने भी देखा शो
दिल्ली में मेट्रो तालाबंदी पर भड़के CJI सूर्यकांत: लंच तक का अल्टीमेटम, वरना जारी होगा सख्त आदेश
पेपर लीक के खिलाफ गर्माया जंतर-मंतर: पहलवान बजरंग पूनिया उतरे सड़कों पर, बबीता फोगाट ने तोड़ी चुप्पी
लाठीचार्ज: कानून की किताब में ये शब्द ही नहीं, फिर पुलिस बल का प्रयोग कब कर सकती है?
जन नायकन रिव्यू: थलपति विजय की विदाई फिल्म देख थिएटर्स में मचा जश्न, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर !
NEET विवाद पर चुप्पी साधने से घिरे सोनू निगम, वायरल वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
अमरोहा का अतरंगी मामला: एक दूल्हे और तीन सगी बहनें, वीडियो के पीछे का सच सुनकर चकरा जाएगा सिर
प्रेमानंद महाराज के दर पर विरुष्का , पर जंतर-मंतर पर मौन क्यों? सेलेब्स पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
गुजरात में जल प्रलय: वलसाड से सूरत तक सड़कें बनीं नदियां, थमा ट्रेनों का पहिया