बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (OFSS) प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्रों के रिफंड को लेकर एक सख्त और जरूरी निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने सभी इंटर-स्तरीय शिक्षण संस्थानों को अपने बैंक खाते के विवरण को तत्काल पोर्टल पर अपडेट करने का आदेश दिया है।
बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, OFSS के माध्यम से दाखिला लेने वाले हर छात्र का 200 रुपये का आवेदन और ब्रोशर शुल्क वापस किया जाना है। हालांकि, कई संस्थानों के बैंक विवरण या तो पोर्टल पर अपडेट नहीं हैं या उनमें त्रुटियां हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड ने आधिकारिक पोर्टल को फिर से खोल दिया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य किसी भी हाल में तय समय सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए।
प्राचार्यों को इन आसान चरणों का पालन करना होगा:
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि आईएफएससी कोड भरते समय अंग्रेजी के अक्षर O और अंक 0 (शून्य) का विशेष ध्यान रखें। किसी भी छोटी सी तकनीकी चूक के कारण रिफंड की राशि किसी गलत खाते में जा सकती है।
बोर्ड ने साफ कहा है कि यदि संस्थान की गलती से बैंक विवरण गलत पाए जाते हैं और पैसा गलत खाते में ट्रांसफर होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी। इसके लिए बोर्ड प्रशासन कोई जवाबदेही नहीं लेगा।
अगर किसी शिक्षण संस्थान को प्रक्रिया के दौरान कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो वे तुरंत बिहार बोर्ड के हेल्पडेस्क नंबर 0612-2230009 या 0612-2230051 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संस्थानों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूरा कर लें।
OFSS के माध्यम से इण्टर कक्षा में विभिन्न सत्रों के लिए नामांकन हेतु विवरणिका एवं आवेदन शुल्क की राशि वापस करने के संदर्भ में संबंधित विद्यालय / महाविद्यालय के प्राचार्यों के लिए आवश्यक सूचना।#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp pic.twitter.com/TsgJRvCLUe
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 23, 2026
जन नायकन रिव्यू: थलापति विजय की आखिरी फिल्म पर बंटे फैंस, कहीं आंसू तो कहीं नाराजगी
पटना में बवाल: SP का पुलिसकर्मियों को अल्टीमेटम, पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं छोड़ूंगा
चलती गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा भारी: बाल-बाल बची जान, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
गोरखपुर को 994 करोड़ की सौगात: CM योगी बोले- पिछली सरकारों ने युवाओं को बेरोजगार करने का पाप किया
नीट विवाद: जेपी नड्डा को दो टूक जवाब देने वाले सौरव दास कौन हैं?
जंतर-मंतर बना रणक्षेत्र: नीट पेपर लीक प्रदर्शन में हिंसक झड़प, 2 ACP समेत कई घायल
मेदांता अस्पताल पर पुलिस का घेरा, सोनम वांगचुक की पत्नी ने सरकार पर साधा निशाना
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला
यूएन में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को दिखाया आईना, आतंकवाद पर लताड़
154.2 की रफ्तार, सटीक यॉर्कर: राजस्थान के किसान पुत्र अशोक शर्मा का तूफानी इंटरनेशनल डेब्यू