दिल्ली: जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है। मंगलवार को विपक्ष के समर्थन के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राजनीति आप कर रहे हैं जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, जेपी नड्डा को शर्म आनी चाहिए। 30 दिनों से छात्र सड़कों पर बैठे हैं, उनके सिर फोड़े जा रहे हैं और आप कह रहे हैं कि राजनीति न करें। असली राजनीति तो आप कर रहे हैं, क्योंकि आप जनता की आवाज सुनने को तैयार ही नहीं हैं।
देश भर में उबाल सौरव दास ने सरकार को चेतावनी दी कि यह केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, देश के कोने-कोने में, छोटे-छोटे गांवों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद से जनता का गुस्सा और बढ़ गया है। सरकार अब भी स्थिति की गंभीरता को समझने में नाकाम दिख रही है।
चाणक्य नीति पर सवाल सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए सौरव दास ने कहा, सरकार इसे चाणक्य नीति करार दे रही है। क्या छात्रों को नजरअंदाज करना और उनके सिर फोड़ना ही चाणक्य नीति है? अगर ऐसा है, तो सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी सबसे प्रमुख मांग है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा। जब तक इस्तीफा नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
शांतिपूर्ण विरोध पर जोर प्रदर्शन की दिशा को लेकर सौरव दास ने सोनम वांगचुक के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, सोनम वांगचुक से चर्चा के बाद हमने तय किया है कि विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। हमें डर है कि सत्ताधारी दल के भेजे गए असामाजिक तत्व हमारे प्रदर्शन में घुसकर हिंसा फैला सकते हैं और अंत में दोष हम पर मढ़ दिया जाएगा। हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं ताकि आंदोलन को पटरी से उतरने न दिया जाए।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, I spoke with Sonam Wangchuk several times today. The conclusion was that this peaceful protest should remain peaceful. He has also publicly appealed to all protesters to maintain peace and conduct this… pic.twitter.com/v53fdujVRR
— ANI (@ANI) July 22, 2026
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़, एक मासूम की मौत
लारक द्वीप पर अमेरिकी मिसाइल हमला: क्या दुनिया में आने वाला है तेल और गैस का बड़ा संकट?
हिंसा छोड़ो, शांति से बात करो : NEET विवाद पर युवराज सिंह की भावुक अपील
लाठीचार्ज से भड़के छात्र पहुंचे प्रशांत किशोर के पास, बोले- साम्राज्य नहीं, अहंकार मिटा रही बीजेपी
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन का धमाका: सिनेमाघरों में जश्न, CM विजय टाइटल देख फैंस हुए बेकाबू
छात्रों की सुरक्षा का मिले भरोसा, तभी खत्म होगा अनशन: सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम
जंतर-मंतर बना युद्ध का मैदान: पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों से गूंजा इलाका
IND vs ZIM: शिवम दुबे के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, हरारे में रची जाएगी नई इबारत?
तो मैं अनशन खत्म कर दूंगा , सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं अपनी शर्तें
जंतर-मंतर पर घिरे CJP प्रवक्ता, प्रदर्शनकारियों के तीखे सवालों से मची खलबली