रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण के ट्रेलर का इंतजार दुनिया भर के फैंस कर रहे हैं। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने इसे वैश्विक मंच पर पेश करने का एक मास्टर प्लान तैयार किया है।
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ग्रैंड लॉन्च फिल्म रामायण का ट्रेलर सबसे पहले अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में रिलीज किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के लिए अभिनेता रणबीर कपूर और यश बुधवार को मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। गुरुवार (23 जुलाई) को 4,800 सीटों वाले बॉलरूम 20 में फिल्म का स्पेशल पैनल होगा।
मेकर्स खोलेंगे रामायण के राज इस खास सेशन में रणबीर कपूर और यश के साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नामित मल्होत्रा शामिल होंगे। यहां मेकर्स फिल्म के विजन, भव्य सेट और किरदारों की तैयारी पर चर्चा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमिक-कॉन में मौजूद दर्शकों को फिल्म की कुछ एक्सक्लूसिव फुटेज भी दिखाई जाएगी, जिसके बाद ट्रेलर का प्रीमियर होगा।
भारत में कब देख पाएंगे ट्रेलर? सैन डिएगो में प्रेजेंटेशन भारतीय समयानुसार 24 जुलाई की तड़के सुबह 3:15 बजे होगी। भारत के दर्शकों के लिए ट्रेलर 24 जुलाई को ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी सटीक टाइमिंग को लेकर अभी संशय है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और पीवीआर पिक्चर्स के वायरल स्क्रीनशॉट इसे सुबह 10 बजे रिलीज करने का दावा कर रहे हैं।
AI तकनीक से लैस इंग्लिश ट्रेलर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को लुभाने के लिए मेकर्स ने ट्रेलर के इंग्लिश-डब्ड वर्जन में एडवांस्ड AI-असिस्टेड लिप-सिंक तकनीक का उपयोग किया है। इससे अंग्रेजी डबिंग के बावजूद स्क्रीन पर अभिनेताओं के होठों की मूवमेंट बिल्कुल सटीक दिखाई देगी। यह तकनीक फिल्म को ग्लोबल लेवल पर एक तकनीकी मानक के रूप में स्थापित करने के लिए इस्तेमाल की गई है।
दिवाली 2026 पर दस्तक देगी रामायण फिल्म में सितारों की लंबी फौज नजर आएगी। रणबीर कपूर (श्रीराम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) और लारा दत्ता सहित कई बड़े कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे। रामायण का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Ramayana Trailer has been scheduled at
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) July 22, 2026
10 Am IST by PVR Pictures on their official Handle on 24th July.
The Peak is Coming 🏹 pic.twitter.com/1H892uvMJB
असम में मानसून का तांडव: 24 घंटे में 10 की मौत, 6.5 लाख से ज्यादा लोग बेघर
मोदी सरकार की बढ़ी मुश्किलें: नीट विवाद और छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे
सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुले तो हम करेंगे दखल
बांदा में मौत का सफर: टॉर्च की रोशनी में दौड़ती रही सवारियों से भरी बस, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
जंतर-मंतर पर हिंसक प्रदर्शन: 5-6 हजार की भीड़ थी, अचानक बरसाए पत्थर , जख्मी ACP ने सुनाई आपबीती
संसद में संग्राम: नीट पेपर लीक पर आर-पार, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
नीट पेपर लीक: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉकरोच जनता पार्टी की दोटूक चेतावनी
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता: प्रदर्शनकारी महिलाओं से बदसलूकी और निजी अंगों पर हमले के गंभीर आरोप
NEET प्रोटेस्ट में पहुंचीं एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, वीडियो वायरल
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सोते हुए बच्चे के पास पहुंचा जहरीला नाग, फिर हुआ ऐसा चमत्कार