राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर बुधवार देर रात रणक्षेत्र में बदल गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों के बीच छिपे उपद्रवियों ने पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर हमला बोल दिया। इस झड़प में 2 ACP समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
उपद्रवियों ने हथियार भी लहराए प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस पर पत्थर, कांच की बोतलें और लाठियों से हमला किया। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज में उपद्रवियों को तलवार और खुखरी लहराते हुए भी देखा गया है। भीड़ का तांडव इतना भीषण था कि स्थिति को नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया।
ACP का दर्द: भारी पत्थर सीधे माथे पर लगा इस हमले में पंजाबी बाग के ACP जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने घटना का आंखों देखा हाल सुनाते हुए कहा, मैं सुबह 7 बजे से ही ड्यूटी पर था। दोपहर के समय 5-6 हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही उन्होंने संसद मार्ग की ओर बढ़ने की कोशिश की, हमने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोका। तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। एक भारी पत्थर सीधे मेरे माथे पर लगा।
डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती ACP जय प्रकाश के माथे में फ्रैक्चर आया है। उनके अलावा कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत भी इस पथराव में चोटिल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
पेपर लीक पर सियासी घमासान जंतर-मंतर पर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा, पेपर लीक एक गंभीर मुद्दा है, इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
नड्डा ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूछा, राहुल गांधी आप सेलेक्टिव क्यों हैं? कांग्रेस या इंडी गठबंधन शासित राज्यों में हुए पेपर लीक पर आप मौन क्यों हैं? सरकार संसद में इस पर चर्चा के लिए तैयार है, विपक्ष को अपनी शर्तें नहीं बदलनी चाहिए।
प्रदर्शन में हिस्ट्रीशीटर की एंट्री इस बीच, एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि सीलमपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मौजूद था। अफजाल पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि क्या इस हिंसक प्रदर्शन को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था।
Day 3 of senseless and violent attacks on Delhi Police by #CJPGoons. ACP Vivek Bhagat, ACP Jai Prakash, many RAF personnel suffer injuries after being assaulted with stones, glass bottles, and lathis.
— Republic (@republic) July 23, 2026
Stay ahead with fastest #BREAKING alerts - https://t.co/saW0Cci43a #Delhi… pic.twitter.com/zF5mkDZrwK
मेदांता अस्पताल पर पुलिस का घेरा, सोनम वांगचुक की पत्नी ने सरकार पर साधा निशाना
अलवर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: टीकाराम जूली का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- सरकार अहंकार छोड़े
तो मैं अनशन खत्म कर दूंगा , सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं अपनी शर्तें
IND vs ZIM: शिवम दुबे के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, हरारे में रची जाएगी नई इबारत?
किस वजह से इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का करियर हुआ बर्बाद? क्या कोच और कप्तान हैं असली जिम्मेदार?
पेपर लीक और सोनम वांगचुक का मुद्दा: सरकार और विपक्ष में आर-पार, नड्डा बोले- संसद में होगी दूध का दूध और पानी का पानी
ऑफिस में सीईओ की स्कूटी राइड : कर्मचारी को इनाम देने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
154 मैच, 217 विकेट... फिर भी टीम से बाहर! जन्मदिन पर जानें युजवेंद्र चहल का सफर और अनसुने रिकॉर्ड
डर निकालो और खुलकर खेलो , जिम्बाब्वे फतह से पहले श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र
थलापति विजय का जना नायकन के साथ धमाका, फैंस बोले - यह एक प्योर मास कमर्शियल एंटरटेनर है