संसद का गरमाया माहौल मॉनसून सत्र के तीसरे दिन संसद में उस समय तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सीधे निशाने पर ले लिया। नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर अखिलेश ने अपना आक्रामक रुख दिखाया।
स्पीकर की बोलती हुई बंद बहस के दौरान एक पल ऐसा आया जब अखिलेश यादव के तीखे तेवरों के सामने स्पीकर ओम बिरला असहज नजर आए। अखिलेश लगभग एक मिनट तक लगातार अपनी बात रखते रहे। इस दौरान स्पीकर बार-बार उन्हें टोकते रहे, लेकिन सपा सुप्रीमो ने एक न सुनी और अपनी बात पूरी की। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे।
युवाओं पर अत्याचार पर सवाल अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कहीं ज्यादा छात्रों के साथ हुए बर्बर व्यवहार को मुद्दा बनाया। उन्होंने गुस्से में कहा, छात्रों के हाथ तोड़े गए, उनके सिर फोड़े गए और उनके कपड़े फाड़े गए। क्या अब आप बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
पीएम मोदी की चुप्पी पर वार सपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदन में चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम बाहर तो युवाओं के लिए बोल लेते हैं, लेकिन सदन में आकर इस मुद्दे पर बयान क्यों नहीं दे रहे?
सदन में सुनवाई होती तो सड़क पर नहीं जाते अखिलेश ने स्पष्ट किया कि 21 जुलाई को उन्हें मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना पड़ा। उन्होंने कहा, अगर सदन में हमारी बात सुनी गई होती, तो हमें बाहर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। यह मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश के भविष्य यानी नौजवानों का है।
समझौता करने का आरोप अपनी बात रखते हुए अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्पीकर निष्पक्ष रहने के बजाय सरकार के साथ समझौता कर रहे हैं। अखिलेश का यह आक्रामक अंदाज संसद के मॉनसून सत्र की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गया है।
क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप? संसद में Om Birla से भिड़े अखिलेश यादव#AkhileshYadav #OmBirla #parliament #OIReels #oneindiahindi pic.twitter.com/O9jl00oFJY
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) July 22, 2026
संसद परिसर में तानाशाही के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद को मिला संजय सिंह का साथ
नीट विवाद के बीच दिल्ली में हलचल: मोदी से मिले शरद पवार, संसद से सड़क तक संग्राम
मानसून का रौद्र रूप: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी
आज की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका में युद्ध की आहट और दिल्ली का सियासी रण
16 साल का वनवास खत्म: IPL के जनक ललित मोदी की भारत वापसी का ऐलान
GATE 2027: 14 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें परीक्षा से जुड़ी हर बड़ी अपडेट
बिहार विधानसभा में बवाल: ‘विधायकों और जनता की खाल उधेड़कर जूते बनाइए और विदेश में बेचिए’, RJD विधायक के बयान से मचा हड़कंप
संसद में मोदी-पवार की मुलाकात: क्या बदल रहे हैं महाराष्ट्र की राजनीति के समीकरण?
सड़कों पर संग्राम: कांग्रेस के घेराव के जवाब में BJP का काउंटर अटैक , क्या बदलना चाहती है सरकार?
अमेज़न की ओपन बॉक्स फीस पर छिड़ा विवाद: क्या डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों से हो रही वसूली?