नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। संसद में प्रोटेस्ट पार्ट-2 के तहत आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। उनका यह विरोध प्रदर्शन सरकार पर दबाव बनाने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर है।
संसद भवन परिसर में आज का नजारा बदला हुआ था। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अन्य विपक्षी सांसदों ने काले वस्त्र धारण कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। सांसदों ने एक सुर में कहा कि यह ब्लैक डे सरकार की विफलता और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ है।
इससे पहले, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर विरोध की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को और तेज कर दिया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट कहा कि पेपर लीक के बाद मंत्री के पास बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि अब उनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा?
वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी छात्रों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकना अलोकतांत्रिक है और छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं।
यह विरोध केवल संसद तक सीमित नहीं है। पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने राजाजी मार्ग से लोक कल्याण मार्ग तक मार्च निकाला था, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
विपक्ष का कहना है कि सरकार को युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। विपक्षी सांसदों का यह एकजुट प्रदर्शन सरकार को एक कड़ा संदेश देने की कोशिश है कि छात्रों के हक की लड़ाई में वे पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं।
Congress Protest: कांग्रेस प्रोटेस्ट पार्ट-2: राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद काले कपड़े में संसद पहुंचे, NEET पेपर लीक और लाठी चार्ज मामले में प्रदर्शन कर रहे#congress #protest #rahulgandhi #parliament pic.twitter.com/qUihUabfwj
— Lallu Ram (@lalluram_news) July 22, 2026
मानसून का रौद्र रूप : दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, 11 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
सोनम वांगचुक की सेहत चिंताजनक: अभिजीत दीपके ने की अनशन खत्म करने की भावुक अपील
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- ‘राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करें’
वर्दी के पीछे भी आक्रोश : राहुल गांधी का दावा, पुलिस वालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए
पश्चिम एशिया में दहकती जंग: ईरान पर अमेरिकी हमले जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर संकट
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सोते हुए बच्चे के पास पहुंचा जहरीला नाग, फिर हुआ ऐसा चमत्कार
IND vs ZIM T20: जिम्बाब्वे में मिशन फतह के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें फ्री में लाइव मैच
बंगाल विधानसभा में बवाल: विधायक कुणाल घोष को घसीटकर सदन से बाहर निकाला गया
प्रदर्शन को पटरी से उतारने की होगी साजिश, लेकिन झुकेंगे नहीं : सौरव दास की सरकार को सीधी चुनौती
कभी नहीं भूलेंगे: चीन ने भारतीय सेना को क्यों कहा शुक्रिया?