नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर आज उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया जब कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) के बाहर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रदर्शनकारी नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
बातचीत बेनतीजा, पुलिस ने किया बल प्रयोग प्रदर्शन को खत्म करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को बातचीत के लिए भेजा। हालांकि, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने अपनी मांगें स्पष्ट रखीं और धरना जारी रखा। जब प्रदर्शन नहीं रुका, तो दिल्ली पुलिस ने बलपूर्वक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा ले जाए जाने के दौरान नेताओं ने कड़ा प्रतिरोध किया।
राहुल गांधी का ऐलान: इंसाफ की लड़ाई नहीं रुकेगी हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, मोदी जी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी। उन्होंने देशवासियों और छात्रों से इस संघर्ष में साथ जुड़ने की अपील की है।
खरगे का आरोप: नेताओं को घसीटा गया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को घसीटकर पुलिस वैन में डाला गया। खरगे ने कहा, तानाशाह सरकार डर कर कांप रही है। इन्होंने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दी है और अब छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
जयराम रमेश का तीखा तंज कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस घटना को अमितशाही करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के गेट बंद करके सांसदों को कैद करने की कोशिश की गई। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने प्रधानमंत्री इस्तीफा दो और छात्रों को न्याय दो के नारों से लोक कल्याण मार्ग को गुंजा दिया।
विपक्ष का मोर्चा: केजरीवाल का समर्थन प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तानाशाह को झुकना ही पड़ेगा और प्रधानमंत्री छात्रों के दर्द को समझने में नाकाम रहे हैं।
फिलहाल, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया है, जबकि प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया है। पूरे मामले ने संसद से सड़क तक राजनीतिक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
#WATCH | Delhi: LoP Lok Sabha & Congress MP Rahul Gandhi leaves from Chhatrasal Stadium.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
Some of the opposition leaders, who were protesting at Lok Kalyan Marg and detained by Delhi Police, were brought to Chhatrasal Stadiuma short while ago. pic.twitter.com/1phdnpjK54
एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर देख भड़के इंडियन फैंस, रामायण से कर डाली तुलना, रणबीर कपूर की फिल्म को बताया बेहतर
हरारे में लक्ष्मण की अग्निपरीक्षा , वैभव सूर्यवंशी का इम्तिहान; अब ज़िम्बाब्वे से जीतना नहीं है आसान!
पिकएक्स माउंटेन के नीचे फिर सुलग रहा ईरान का परमाणु कार्यक्रम? मोसाद का बड़ा दावा
कराची की साइकिल एंबुलेंस पर छिड़ा विवाद, वायरल वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे
राहुल गांधी की नाक से निकला खून: PM आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान बवाल, हिरासत में लिए गए दिग्गज नेता
यह असहमति नहीं, अराजकता की राजनीति है , राहुल गांधी पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज: स्टार स्पोर्ट्स नहीं, यहाँ देखें हर बॉल का लाइव एक्शन!
पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं , क्रिकेट के सिकंदर का बड़ा दावा! IND vs ZIM सीरीज को लेकर दी चेतावनी
नीट पेपर लीक: पीएम आवास के बाहर राहुल-अखिलेश हिरासत में, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े विपक्ष
क्या जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? वायरल वीडियो के पीछे का सच और फैलाया गया भ्रम