दिल्ली की सड़कों पर सियासी हलचल प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस ने रिहा कर दिया है। करीब 3.30 घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में लिया था।
कहाँ रखे गए थे नेता? विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने उठाकर छत्रसाल स्टेडियम भेज दिया था। वहीं, प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया था। प्रियंका से मिलने के लिए सोनिया गांधी खुद मंदिर मार्ग थाना पहुंची थीं।
सरकार को छात्रों की मांग माननी होगी रिहाई के बाद कांग्रेस और सपा नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने छात्रों के साथ घोर अन्याय किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों के सिर फोड़े गए और हड्डियां तोड़ी गईं। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र है, जहां छात्रों का दमन स्वीकार्य नहीं है। हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे।
हमें बोलने नहीं दिया जा रहा प्रियंका गांधी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष को संसद में बोलने का मौका नहीं मिल रहा है। जब प्रदर्शन की अनुमति मांगी जाती है, तो उसे भी खारिज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, हम वहां पहुंचे जहां उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। जो छात्र सड़कों पर हैं, वो देश का भविष्य हैं। उनकी आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें कांग्रेस ने सरकार के सामने अपनी शर्तें रखी हैं:
देशभर में भड़का आक्रोश दिल्ली में नेताओं की गिरफ्तारी के बाद विरोध की आग कई राज्यों में फैल गई। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना रोष व्यक्त किया।
#WATCH | Delhi | SP Chief Akhilesh Yadav says, The government ought to accept the students demands... As for the injustice the government has inflicted upon students and the youth- the way they were beaten, their heads were cracked open, and their bones were broken...even the… pic.twitter.com/pvVklMjwYu
— ANI (@ANI) July 21, 2026
कमरे में आई, बिना इजाजत Kiss किया... : ट्रेनी IPS ऑफिसर का सुसाइड का प्रयास, महिला साथी ने लगाए गंभीर आरोप
ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली का खौफनाक तरीका, कील लगे डंडे से दी जा रही है धमकी!
पीएम आवास पर अराजकता : राहुल गांधी के धरने पर बीजेपी का बड़ा हमला
शादी के खर्च की चिंता खत्म: EPFO के जरिए अब 5 बार निकालें अपना PF पैसा
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- पीएम मांगें माफी, गृह मंत्री दें इस्तीफा
फुटबॉल जगत को लगा गहरा सदमा: दिग्गज केविन कीगन का 75 साल की उम्र में निधन
संसद से सड़क तक: कांग्रेस का PM हाउस मार्च और सरकार के खिलाफ नई रणनीति का पूरा गणित
#LockUpp2: हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा को दिखाया गलत इशारा, पूकी से मैन-चाइल्ड बने एक्टर पर भड़के फैंस
दिल्ली में सियासी घमासान: राहुल-प्रियंका हिरासत में, विपक्ष का तीखा हमला
टोंक में दहशत: शराब की दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन की बहादुरी से टला बड़ा हादसा