कहां ले जा रहे हो? अखिलेश के सवाल पर पुलिस का जवाब— जहां कोई आता-जाता नहीं
News Image

दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का आंदोलन उग्र हो गया है। 21 जुलाई को मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

अखिलेश और पुलिस के बीच तीखी बातचीत विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अखिलेश पुलिस वैन के अंदर एक पुलिसकर्मी से पूछते नजर आ रहे हैं, कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई?

पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि उसे नहीं पता, जिस पर पास खड़ा एक अज्ञात व्यक्ति तंज कसते हुए कहता है, वहीं, जहां कोई आता-जाता नहीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सपा का आक्रामक रुख समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उग्र तेवर दिखाते हुए लिखा, छात्रों का जोश, समाजवादियों का दम—जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं मिलेगा, तब तक हम लड़ेंगे। पार्टी ने साफ कर दिया है कि यह युवा विरोधी सरकार के खिलाफ उनकी निर्णायक लड़ाई है।

डिंपल यादव का सख्त तेवर प्रदर्शन में अखिलेश के साथ-साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी पूरी तरह सक्रिय दिखीं। 20 जुलाई को संसद कूच के दौरान डिंपल ने न केवल पुलिस बैरिकेडिंग हिला दी, बल्कि पुलिस से तीखी बहस भी की।

प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव को भी हिरासत में लिया गया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि पुलिस के साथ झड़प में डिंपल के हाथ में चोट आई है, जिसके बाद उन्होंने घायल छात्रों और महिला प्रदर्शनकारियों का अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।

पुलिस बर्बरता का आरोप डिंपल यादव ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने छात्रों को करंट दिया, छाती पर डंडे बरसाए और महिला प्रदर्शनकारियों की मर्यादा भी तार-तार की। कांग्रेस ने भी प्रियंका गांधी को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन वैन में बैठाने पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे मर्यादा लांघना करार दिया है।

फिलहाल, विपक्ष का यह प्रदर्शन सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। अब देखना यह है कि संसद के भीतर और बाहर विपक्ष की यह एकजुटता शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक पहुंचती है या नहीं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

NEET लीक पर आर-पार के मूड में ममता बनर्जी, दिल्ली आकर प्रदर्शन में शामिल होने का किया ऐलान

Story 1

कराची की साइकिल एंबुलेंस पर छिड़ा विवाद, वायरल वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे

Story 1

गोरखपुर: रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़, ई-रिक्शा की छत पर चढ़कर युवतियों ने किया खतरनाक स्टंट

Story 1

दिल्ली में नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाया रायपुर, लोकभवन घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

Story 1

दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान का सख्त रुख, कहा- मर्यादा लांघने पर उठते हैं कड़े कदम

Story 1

नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख: कहा- दोषियों को मिले ऐसी सजा जो बने नजीर

Story 1

NDA बैठक में पीएम मोदी का युवाओं पर जोर, चिराग बोले- संवाद के रास्ते हमेशा खुले

Story 1

द ओडिसी एक साल पहले डेट फिक्स करती है, तो हम क्यों नहीं? फिल्मों के बार-बार पोस्टपोन होने पर भड़के नागार्जुन

Story 1

#LockUpp2: हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा को दिखाया गलत इशारा, पूकी से मैन-चाइल्ड बने एक्टर पर भड़के फैंस

Story 1

शादी के खर्च की चिंता खत्म: EPFO के जरिए अब 5 बार निकालें अपना PF पैसा