राजधानी दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बवाल बढ़ गया है। कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला और पीएम आवास के बाहर ही डेरा डाल दिया है। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हैं।
सरकार से बातचीत की कोशिश प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। जितेंद्र सिंह ने प्रदर्शन खत्म करने की अपील की, लेकिन राहुल गांधी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरी रात पीएम आवास के बाहर धरना जारी रहेगा।
संसद में बहस से भागने का आरोप राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो छात्रों की बर्बरता की जिम्मेदारी ले रही है और न ही संसद में इस पर चर्चा करने को तैयार है। राहुल ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा है।
कांग्रेस की ये हैं 5 प्रमुख मांगें कांग्रेस ने सरकार के सामने समाधान के लिए पांच शर्तें रखी हैं:
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों को बलपूर्वक नहीं दबाया जा सकता। सरकार की ओर से अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे राजनीति का पारा और चढ़ गया है।
We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.
PM and HM must resign for destroying the future of… pic.twitter.com/gnU3ZkRKDx
क्या हाइड्रोजन ट्रेन पर हुआ पथराव? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक
चलती SUV से नीचे गिर गई इलेक्ट्रिक मोटर, वायरल वीडियो ने खड़ा किया सेफ्टी पर सवाल
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: 48 घंटे में 24 मौतें, तीर्थ यात्राएं ठप
गोरखपुर: रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़, ई-रिक्शा की छत पर चढ़कर युवतियों ने किया खतरनाक स्टंट
जंतर-मंतर पर फिर लौटा कॉकरोच जनता पार्टी का आक्रोश, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
जिम्बाब्वे के खिलाफ युवा ब्रिगेड का जलवा: पहले टी20 में इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे श्रेयस अय्यर
मौत से पहले बेटी की आखिरी मुस्कान: पापा, केक ले आइए... , आईसीयू में काटा आखिरी केक और दुनिया को कहा अलविदा
नीट पेपर लीक: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका का पीएम आवास मार्च, इस्तीफे की मांग तेज
मुश्किल वक्त में विराट सहारा: पीवी सिंधु ने बयां की दिल छू लेने वाली कहानी