नई दिल्ली: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और उसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक हो गई है। मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास (लोक कल्याण मार्ग) तक विरोध मार्च निकाला।
पीएम आवास के बाहर नारेबाजी और धरना कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री इस्तीफा दो और जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है जैसे नारों से माहौल गरम कर दिया। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में कई नेता पीएम आवास के बाहर जमीन पर बैठकर विरोध जता रहे हैं।
दिग्गज नेताओं का जमावड़ा इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का पूरा शीर्ष नेतृत्व सड़क पर उतरा है। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, रणदीप सुरजेवाला और पवन खेड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ सांसद और कार्यकर्ता शामिल हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में भारी इजाफा प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घेराबंदी बढ़ा दी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात की है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत सोमवार (20 जुलाई) को हुई थी, जब नीट पेपर लीक के विरोध में संसद मार्च निकाला गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश करार दिया है।
जहां भी अन्याय होगा, वहां हम खड़े मिलेंगे ✊ pic.twitter.com/XhtroO4Obk
— Congress (@INCIndia) July 21, 2026
संसद मार्च के बीच डिंपल यादव का मानवीय चेहरा: घायल छात्र के लिए बनीं मसीहा , वीडियो वायरल
लाल सागर में खूनी नाकेबंदी: हूतियों की धमकी से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट
कटवा ली नाक : रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर भड़के मोहम्मद कैफ, आलोचकों को दिया करारा जवाब
फीफा वर्ल्ड कप विवाद: क्या अर्जेंटीना को मिली थी फिक्सिंग की मदद? रोनाल्डो के एक लाइक ने मचाया हड़कंप
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी: श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी तय, बढ़ गई इस ऑलराउंडर की मुश्किलें!
मैं छात्रों की आवाज दबाने के पक्ष में नहीं : सड़कों पर उतरे युवाओं पर बोले चिराग पासवान
कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई... : हिरासत में अखिलेश यादव का मुस्कुराते हुए वीडियो वायरल
ट्रंप का टैरिफ बम : कनाडा के सामानों पर 50% टैक्स का ऐलान, व्यापारिक जंग की आहट
प्रधानमंत्री ने अंग्रेजों और जनरल डायर को भी पीछे छोड़ा , छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई पर भड़के केजरीवाल
नीट पेपर लीक: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका का पीएम आवास मार्च, इस्तीफे की मांग तेज