नई दिल्ली: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में चल रही गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संसद से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला और वहां धरने पर बैठ गए।
इस्तीफे की मांग पर अड़े नेता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। विपक्षी नेताओं ने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि सरकार पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर न तो जिम्मेदारी ले रही है और न ही संसद में इस पर चर्चा के लिए तैयार है।
पीएम आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रदर्शन के करीब एक घंटे बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। मौके पर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार की ओर से बातचीत की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस का रुख सख्त बना हुआ है।
राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार धरने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, कल युवा छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई, हम उसका जवाब मांगने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिस देश में छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा हो और मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहे, वहां न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। राहुल ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर कुछ बड़े कारोबारियों का कब्जा हो चुका है।
प्रतीकात्मक हथकड़ी और हिरासत का दौर विरोध को और अधिक मुखर बनाने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनीं। स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस की सख्ती धरना स्थल के पास पुलिस ने बसें तैनात कर दी हैं। पुलिस प्रशासन लगातार राहुल गांधी और अन्य नेताओं से धरना समाप्त कर वहां से हटने की अपील कर रहा है। फिलहाल, पीएम आवास के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
#WATCH | Delhi: Union Minister Jitendra Singh reaches Lok Kalyan Marg and speaks with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi over Congress s ongoing protest here. pic.twitter.com/Qw91kxoURi
— ANI (@ANI) July 21, 2026
नीट पेपर लीक पर गरमाई सियासत: चिराग पासवान बोले- छात्रों की आवाज़ दबाना गलत
नीट विवाद और सीजेपी का विरोध: हेमा मालिनी और कंगना रनौत ने मोर्चा संभाला, विपक्ष पर कसा तंज
द हंड्रेड 2026: आज से शुरू होगी क्रिकेट की जंग, मंधाना-जेमिमा समेत 4 भारतीय धुरंधर दिखाएंगे दम
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द: बुमराह-जडेजा की वापसी तय, इस स्टार खिलाड़ी को लगेगा झटका!
जाओ बीजेपी में शामिल हो जाओ : ममता बनर्जी की दहाड़ से टीएमसी में खलबली
FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में बढ़ा एक और भारतीय नाम: ड्रग्स तस्करी के जाल में फंसा हरमनवीर सिंह
क्या हाइड्रोजन ट्रेन पर हुआ पथराव? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने
अफगानिस्तान में जल प्रलय: नूरिस्तान में बाढ़ का तांडव, 20 की मौत और 100 से ज्यादा लापता
मेरे बच्चों पर दागे गए आंसू गैस के गोले , केजरीवाल का सरकार पर बड़ा हमला; कौन हैं हर्षिता और पुलकित?
दिल्ली की सड़कों पर युवा शक्ति का उबाल: क्या CJP के विरोध ने हिला दी मोदी सरकार की नींव?