नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। जहां एक ओर शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे सितारे इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड की दो दिग्गज हस्तियां और भाजपा सांसद हेमा मालिनी व कंगना रनौत सरकार के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं।
विरोध से समाधान नहीं निकलेगा: हेमा मालिनी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदर्शन करना किसी समस्या का हल नहीं है। उन्होंने कहा, अगर कोई समस्या है, तो उस पर उचित चर्चा होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने से कोई काम नहीं बनेगा।
हेमा मालिनी ने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार हमेशा युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के साथ रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने चुप्पी साधते हुए कहा कि इस पर क्या स्टैंड लेना है, यह फैसला सरकार का है।
कंगना रनौत का कड़ा रुख: संसद में चर्चा हो, उत्पात नहीं इसी मुद्दे पर कंगना रनौत ने बेहद तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से कहा कि सदन का सत्र मुद्दों पर चर्चा और सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए होता है। हंगामे को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, सत्र चलना चाहिए ताकि हम अपने प्रश्न वहां पूछ सकें। लेकिन अगर आप हुड़दंग करेंगे और उत्पात मचाएंगे, तो यह तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है।
सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते: कंगना शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कंगना ने कहा कि जनता ने जिस सरकार को चुना है, उसे यह अधिकार है कि वह अपना कामकाज कैसे करे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते कि किसे रखना है और किसे हटाना है। अगर आपको सिस्टम से इतनी समस्या है, तो आप भी चुनाव लड़कर मैदान में आइए।
बढ़ती जा रही है राजनीतिक रार नीट विवाद पर एक तरफ जहां विपक्ष और कुछ फिल्मी हस्तियां शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हैं, वहीं सत्तापक्ष की ओर से हेमा मालिनी और कंगना रनौत के बयानों ने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि संसद के मौजूदा सत्र में यह गतिरोध किस दिशा में जाता है।
#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: BJP MP Hema Malini says, “If there is a problem, it should be discussed properly. Protesting in this manner won t achieve anything. As for the country s youth and the education system, our Modi government has always stood by them… pic.twitter.com/4HQqf90fqk
— ANI (@ANI) July 20, 2026
क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का कार्यकाल? टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा बांग्लादेश का नाम, पैट कमिंस के साथ मजबूत टीम का ऐलान
संसद में माइक बंद पर मचा घमासान, छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार प्रहार
नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख: कहा- दोषियों को मिले ऐसी सजा जो बने नजीर
मोदी जी ने माफी तक नहीं मांगी : राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, RML अस्पताल पहुंचकर जाना घायल छात्रों का हाल
कमरे में आई, बिना इजाजत Kiss किया... : ट्रेनी IPS ऑफिसर का सुसाइड का प्रयास, महिला साथी ने लगाए गंभीर आरोप
पेपर लीक माफिया पर PM मोदी का आर-पार , बोले- कड़ी सजा के लिए टॉप वकीलों को उतारें
दिल्ली में दहला किसान महापंचायत का शोर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़क पर उतरे अन्नदाता
सड़क पर स्टंटबाजी का खौफनाक अंजाम: बाइक फिसलते ही दूर तक घिसटते गए युवक, देखें वायरल वीडियो
नीट पेपर लीक पर गरमाई सियासत: चिराग पासवान बोले- छात्रों की आवाज़ दबाना गलत