इंग्लैंड का प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट द हंड्रेड 2026 आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले एक साथ खेले जाएंगे, जो 16 अगस्त तक चलेंगे। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह महीना रोमांच से भरा रहने वाला है।
उद्धाटन मुकाबला और टीमें महिला लीग का पहला मैच लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर MI लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला जाएगा। MI लंदन डिफेंडिंग चैंपियन है और अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
भारतीय सितारों का जलवा भारतीय फैंस के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए खास है क्योंकि इसमें भारत की 4 टॉप महिला खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को टीमों ने पहले ही रिटेन/ड्राफ्ट कर लिया था। वहीं, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को नीलामी में 34 लाख रुपये की बेस प्राइस पर चुना गया है।
किस टीम से खेलेंगी भारतीय खिलाड़ी?
कुछ बड़े नाम अनसोल्ड महिला ऑक्शन में शेफाली वर्मा, राधा यादव और श्री चरणी जैसे नामी खिलाड़ियों ने भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें खरीदार नहीं मिल सके। वहीं, पुरुष वर्ग की बात करें तो इस बार भी कोई भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। पुरुष ऑक्शन में जेम्स कोल्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें लंदन स्पिरिट ने लगभग 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा।
घर बैठे कैसे देखें लाइव मैच? भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट का लाइव आनंद ले सकते हैं। टीवी पर मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यदि आप डिजिटल माध्यम के जरिए मैच देखना चाहते हैं, तो आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
Indians at the Women s Hundred 2026 👇
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 21, 2026
➡️ Smriti Mandhana - Manchester Super Giants
➡️ Richa Ghosh - Manchester Super Giants
➡️ Jemimah Rodrigues - Southern Brave
➡️ Deepti Sharma - Sunrisers Leeds#TheHundred #WomensHundred pic.twitter.com/iNV26h6j3t
संसद मार्च में डर का माहौल; कंगना रनौत बोलीं- हमें लगा प्रदर्शनकारी हमला कर देंगे
राहुल गांधी की नाक से निकला खून: PM आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान बवाल, हिरासत में लिए गए दिग्गज नेता
नाक से खून, छाती पर चोट: विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हुए घायल
फीफा वर्ल्ड कप विवाद: क्या अर्जेंटीना को मिली थी फिक्सिंग की मदद? रोनाल्डो के एक लाइक ने मचाया हड़कंप
RML अस्पताल में जेपी नड्डा: घायलों का जाना हाल, डॉक्टरों के साथ की मैराथन बैठक
द हंड्रेड 2026: स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज समेत 4 भारतीय शेरनियां इंग्लैंड में मचाएंगी धूम
गोरखपुर: रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़, ई-रिक्शा की छत पर चढ़कर युवतियों ने किया खतरनाक स्टंट
पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का घेराव : राहुल-प्रियंका और खरगे धरने पर, इस्तीफा मांगते ही सड़कों पर मचा हड़कंप
हरारे में लक्ष्मण की अग्निपरीक्षा , वैभव सूर्यवंशी का इम्तिहान; अब ज़िम्बाब्वे से जीतना नहीं है आसान!
द हंड्रेड 2026: आज से शुरू होगी क्रिकेट की जंग, मंधाना-जेमिमा समेत 4 भारतीय धुरंधर दिखाएंगे दम