इसरो (ISRO) की हालिया सैटेलाइट तस्वीरें भारत के एक बड़े हिस्से के मिजाज को बयां कर रही हैं। देश के करीब दो-तिहाई हिस्से पर बादलों का डेरा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण भारत तक आसमान बादलों से ढका नजर आ रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये बादल झमाझम बारिश लाएंगे या केवल आसमान में नमी बनकर तैरते रहेंगे?
इसरो का INSAT-3DR उपग्रह पृथ्वी से 36,000 किलोमीटर दूर जियोसिंक्रोनस कक्षा में तैनात है। यह हर 30 मिनट में भारत की नई तस्वीरें भेजता है। मौसम वैज्ञानिक इन बादलों को समझने के लिए क्लाउड टॉप ब्राइटनेस टेंप्रेचर का इस्तेमाल करते हैं।
सीधी सी बात है—बादल जितना अधिक ठंडा होगा, उसके बरसने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। सैटेलाइट डेटा के अनुसार, जिन बादलों का तापमान -40°C से कम है, वहां गरज-चमक की आशंका है, और जो -70°C से नीचे हैं, वे शक्तिशाली तूफानी बारिश का संकेत देते हैं।
यह एक आम भ्रम है कि आसमान में बादल हैं तो हर जगह बारिश होगी। असल में, कई बादल केवल नमी लेकर चलते हैं या उनसे हल्की फुहारें ही पड़ती हैं। भारी बारिश के लिए ऊंचे और घने गरज वाले बादलों का होना जरूरी है। यही कारण है कि एक जिले में मूसलाधार बारिश होती है, जबकि पड़ोसी जिले में धूप खिली रहती है।
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ रही है। अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार हैं।
फिलहाल देश में मानसून के दौरान औसत बारिश सामान्य से करीब 24% कम दर्ज की गई है। जुलाई के दूसरे हफ्ते में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से यह गैप बढ़ा था। अब मानसून के दोबारा सक्रिय होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश जीवनदायिनी है।
हालांकि, देश के कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं, तो कुछ में सूखे का डर बना हुआ है। मानसून की यह असमान स्थिति ही इस बार की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और आधिकारिक चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 20, 2026
मुख्य बिंदु
(i) अगले 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियाँ बने रहने की संभावना है।
(ii) 20 जुलाई को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा असम एवं मेघालय में तथा 20 एवं 21 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में… pic.twitter.com/oAEK2I9HQH
हाइड्रोजन ट्रेन फुस्स? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
केतन-सिया की सगाई का वीडियो वायरल: मुझे सिया की हर बात पसंद है कहने वाले केतन का हुआ था कत्ल?
सिक्किम में सुरंग हादसा: मलबे में दबे 27 मजदूर, जहरीली गैस ने रेस्क्यू ऑपरेशन की बढ़ाई मुश्किलें
संसद उखाड़ देंगे, नेपाल जैसा हाल करेंगे! : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के नाम पर खुली गुंडागर्दी
कारगिल के जख्म पर मौलाना का नमक: फजलुर रहमान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर से पूछा, कितने सैनिक मरे?
# दिल्ली-NCR में मॉनसून का हाइवे : अगले 48 घंटे भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
23 दिन का संघर्ष थमा: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के साथ बनी सहमति
ईरान का अमेरिका को सीधा युद्ध का ऐलान: कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइलों की बौछार
ऑफिस के बाद कैद : बैंक मैनेजर ने गेट पर जड़ा ताला, कर्मचारियों को घर जाने से रोका
सिक्किम टनल हादसा: मीथेन ब्लास्ट और भूस्खलन का कहर, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी