नीट पेपर लीक मामले पर सियासी संग्राम
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्ली की सड़कों पर उतर आया है। प्रदर्शनकारी लगातार संसद भवन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे राजधानी में भारी अफरा-तफरी का माहौल है।
संसद के अंदर अभेद्य सुरक्षा घेरा
संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन कार्यवाही भले ही स्थगित है, लेकिन परिसर के भीतर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। अंदर आने वाले सभी दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। सीआईएसएफ की टीमें हर गेट पर तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।
सड़क पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत
संसद के बाहर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पटेल चौक और शास्त्री भवन के पास पुलिस के बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के कई गोले छोड़े। पार्लियामेंट स्ट्रीट पर प्रदर्शन और पुलिस की जवाबी कार्रवाई के कारण भारी हंगामा मचा हुआ है।
ठप पड़ी दिल्ली, मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन के चलते मध्य दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। एहतियात के तौर पर जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं। स्टेशनों के भीतर प्रवेश पर रोक के कारण बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
पेपर लीक पर लड़ाई... दिल्ली में हंगामा हाई !.. सदन से लेकर सड़क तक सियासी संग्राम !#BreakingNews @SwetaSri27 @Abhishek_rep @ranjeetadadwal #CJPProtest #Parliament #Sansad #ParliamentSecurity #DelhiPolice pic.twitter.com/f3rQmBTpcH
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) July 20, 2026
सोनम वांगचुक का यू-टर्न? अनशन खत्म करने की नई शर्तों ने आंदोलन पर खड़े किए सवाल
मॉनसून का मेगा ब्रेक खत्म: दिल्ली से बिहार तक एक हफ्ते होगी जोरदार बारिश, जानें आपके शहर का हाल
FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हरमनवीर सिंह: 2000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का किंगपिन या मोहरा?
हाइड्रोजन ट्रेन फुस्स? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
152 पेपर लीक, 0 सजा: परीक्षाओं की साख पर मंडराता सबसे बड़ा खतरा
ऑफिस के बाद कैद : बैंक मैनेजर ने गेट पर जड़ा ताला, कर्मचारियों को घर जाने से रोका
बिहार: एक बाइक पर सवार हुए 4 पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो देख जनता ने पूछा- क्या इनका भी कटेगा चालान?
विराट और रोहित को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन ने बताई चौंकाने वाली वजह
क्या एडल्ट फिल्में देखने से बढ़ती है ग्लोबल वॉर्मिंग? अभिनव शुक्ला के जवाब ने सबको चौंकाया
भारत पहले से ही एक सुपरपावर : पनामा ने खोला लैटिन अमेरिका का रास्ता