जंतर-मंतर पर हंगामा पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी बवाल हुआ। अपनी मांगों को लेकर संसद की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
पुलिस के सामने अड़ा रहा छात्र इस प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि पुलिस और आरएएफ (RAF) के जवान लाठीचार्ज कर रहे हैं, लेकिन एक युवा प्रदर्शनकारी निडर होकर उनके सामने डट गया। वह पुलिस के सामने सीना तानकर मारो, मुझे मारो, मेरी जान ले लो चिल्लाता हुआ नजर आया।
लाठियों के आगे झुका नहीं जज्बा वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी उस छात्र को घेरे हुए हैं और उस पर लाठियां बरसा रहे हैं। हालांकि, छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं है और लाठियों की मार को सहते हुए डटा रहता है। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को स्तब्ध कर दिया है।
महिला जवान ने की बीच-बचाव भीषण लाठीचार्ज के बीच, आरएएफ की एक महिला जवान आगे आई और उसने छात्र को वहां से सुरक्षित हटाने का प्रयास किया। गुस्साए छात्र को बड़ी मुश्किल से वहां से दूर किया गया। फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस छात्र के साहस की चर्चा हो रही है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। संसद की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ आरएएफ के जवानों की बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है ताकि छात्रों के इस मार्च को संसद तक पहुंचने से रोका जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
📍जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस और RAF का लाठी चार्ज शुरू 😳
— Braj Shyam Maurya (@brijshyam8) July 20, 2026
इस प्रदर्शनकारी के जज्बे के सलाम है 🫡
तश्वीरे आपको हिला कर रख देंगी
कैसे एक प्रदर्शनकारी को RAF द्वारा लाठियों से पीटा जा रहा और
प्रदर्शनकारी लाठी की मार खाते हुए भी पुलिस वालो का डट कर सामान कर… pic.twitter.com/KW0NVkZ5yF
क्या एडल्ट फिल्में देखने से बढ़ती है ग्लोबल वॉर्मिंग? अभिनव शुक्ला के जवाब ने सबको चौंकाया
शहीद दिवस से पहले कोलकाता में सियासी संग्राम: ममता बनर्जी ने रातभर मंच पर दिया पहरा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: 96 साल में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, स्पेन के खिलाड़ियों को मिली हीरों से जड़ी चैंपियनशिप रिंग
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: 48 घंटे में 24 मौतें, तीर्थ यात्राएं ठप
प्रदर्शन से कुछ हासिल नहीं होगा : CJP के विरोध पर भड़कीं हेमा मालिनी
मौत को छूकर वापस लौटा बाइकर: पहाड़ी रास्ते पर एक पल की लापरवाही और टल गया बड़ा हादसा
बाइक चलाते वक्त पीछे देखना पड़ा भारी, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा बाइकर; देखें खौफनाक वीडियो
जंतर-मंतर बना रणक्षेत्र: CJP के उग्र प्रदर्शन में 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में
रोहित शर्मा का सीक्रेट हुआ वायरल: क्या वाकई दाल-चावल ही है उनका असली प्यार?
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अभिजीत दीपके की हिरासत की खबर निकली अफवाह