स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फुटबॉल की सबसे बड़ी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। न्यू जर्सी में खेले गए इस महामुकाबले ने इतिहास रच दिया है।
फेरान टॉरेस का ऐतिहासिक गोल पूरे मैच में स्पेन का दबदबा रहा। स्पेन ने अर्जेंटीना पर लगातार हमले किए और मैच में कुल 20 शॉट लिए। हालांकि, अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरान टॉरेस ने गोल दागकर स्पेन को ऐतिहासिक जीत दिलाई। टॉरेस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
481 करोड़ रुपये की बंपर इनामी राशि फीफा ने इस बार 655 मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड प्राइज पूल रखा था। चैंपियन बनने पर स्पेन को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 481 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। यह विश्व कप इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है। वहीं, उपविजेता रही अर्जेंटीना को 33 मिलियन डॉलर (लगभग 317 करोड़ रुपये) मिले।
खिलाड़ियों को मिली खास चैंपियन रिंग ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के अलावा, इस बार फीफा ने एक नई परंपरा शुरू की है। विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को विशेष रूप से तैयार चैंपियन रिंग दी गई। सोने से बनी इस रिंग में छोटे-छोटे हीरे जड़े हुए हैं और एक तरफ विश्व कप ट्रॉफी की आकृति है, तो दूसरी तरफ स्पेन का नाम अंकित है।
अमेरिकी संस्कृति से प्रेरित अनूठा सम्मान फीफा द्वारा रिंग देने की यह पहल पहली बार देखने को मिली है। आयोजकों ने बताया कि यह फैसला अमेरिका की खेल संस्कृति से प्रेरित है, जहां NBA, NFL और MLB जैसी बड़ी लीगों में चैंपियन खिलाड़ियों को यादगार के तौर पर रिंग देने की परंपरा है। चूंकि 2026 विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने की थी, इसलिए फीफा ने इस नई परंपरा को अपनाकर खिलाड़ियों के सम्मान को और खास बना दिया।
Spain are #FIFAWorldCup Champions. 🏆 pic.twitter.com/mWLw5iis2C
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच कविता कौशिक ने दिल्ली पुलिस को दी नसीहत
पैरों में चप्पल, ट्रेन का सफर और लॉर्ड्स का शतक: आखिर कहां गायब हो गए रोहित शर्मा?
दिल्ली विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान कनेक्शन : अफवाहों के पीछे छिपी साजिश की जांच शुरू
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM: पेपर लीक पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी
अस्पताल से संसद का रास्ता: सोनम वांगचुक की डिस्चार्ज की मांग, दिल्ली पुलिस की बंदिशों पर उठाए सवाल
विरोध प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा : CJP के संसद मार्च पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान
कारगिल के जख्म पर मौलाना का नमक: फजलुर रहमान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर से पूछा, कितने सैनिक मरे?
हिमालय भी चढ़ जाएंगे रोहित : रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच कैफ ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
लामिन यमाल का खुल्लम-खुल्ला प्यार: वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए स्पेन के लकी चार्म
दिल्ली में चलो संसद मार्च: अनशन टूटने के बाद भी जारी है युवाओं का हल्ला बोल