लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने न केवल टीम इंडिया की उम्मीदों को जीवंत रखा, बल्कि अपने बल्ले से सचिन तेंदुलकर के तीन बड़े रिकॉर्ड्स को नेस्तनाबूद कर दिया।
लॉर्ड्स पर शतकीय सूखा खत्म रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस प्रतिष्ठित मैदान पर अब तक किसी भी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर 90 रन था, जो सौरव गांगुली ने बनाया था। रोहित ने इस ऐतिहासिक सूखे को खत्म कर अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज की।
विदेशी धरती पर किंग रोहित इंग्लैंड की सरजमीं पर यह रोहित का 8वां वनडे शतक है। इसके साथ ही वह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (UAE में 7 शतक) को पीछे छोड़ दिया है।
बतौर ओपनर सचिन से आगे रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम अब 46 शतक हो गए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने ओपनर के रूप में 45 शतक जड़े थे। अब रोहित से आगे केवल डेविड वॉर्नर हैं।
सबसे उम्रदराज शतकवीर 39 साल और 80 दिन की उम्र में शतक जड़कर रोहित भारत के सबसे उम्रदराज वनडे शतकवीर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 38 साल और 327 दिन की उम्र में अपना अंतिम वनडे शतक लगाया था।
मैच की स्थिति इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट (141) और जैकब बेथेल (91) की पारियों की बदौलत 388 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। फिलहाल, रिटायरमेंट की खबरों और फॉर्म को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच रोहित की इस पारी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
First Indian to score an ODI century at Lord s ✅
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
8️⃣th ODI century in England ✅
Rohit Sharma with a special knock at the Home of Cricket 💙
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/S23LZfktRi
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक्सपर्ट पैनल में शोएब अख्तर की एंट्री पर मचा बवाल, मेसी-रोनाल्डो पर दिया बड़ा बयान
बाइक चलाते वक्त पीछे देखना पड़ा भारी, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा बाइकर; देखें खौफनाक वीडियो
इंग्लैंड की नाकामी को पीछे छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जिम्बाब्वे के खिलाफ बदले की तैयारी!
क्या भारत ने इजरायल के कहने पर पाक को बख्शा ? इमरान की बहन के दावे से मचा हड़कंप
जंतर-मंतर बना रणक्षेत्र: CJP के प्रदर्शन में 50 पुलिसकर्मी घायल, साजिश की जांच शुरू
साफ-साफ बताओ बाहर करना है या नहीं... रोहित-विराट के भविष्य पर युवराज सिंह का दो-टूक बयान
फिरोजाबाद एनकाउंटर: दीवार तोड़कर चोरी करने वाले आगरा के 5 शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
भारत-मोल्दोवा के नए युग की शुरुआत: राष्ट्रपति मुर्मू की ऐतिहासिक यात्रा से बदलेगी कूटनीतिक तस्वीर
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, मंगलराज पर गरमाई बिहार की सियासत
लामिन यमाल का खुल्लम-खुल्ला प्यार: वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए स्पेन के लकी चार्म