बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्म से ज्यादा उनके बदले हुए लुक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस चिंता में पड़ गए हैं।
SRA ऑफिस पहुंचे भाईजान सलमान खान हाल ही में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस पहुंचे थे। यहां वे आधुनिक डाटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनका हुलिया पहले से काफी अलग नजर आ रहा है।
फैंस ने जताई चिंता वायरल वीडियो में सलमान खान का चेहरा काफी थका हुआ और उस पर झुर्रियां साफ देखी जा सकती हैं। उन्होंने ऑलिव-ग्रीन रंग की शर्ट और एक कैप पहन रखी है। उनका यह रफ लुक देखकर फैंस शॉक्ड हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, भाई, ये किसी मजदूर जैसे क्यों नजर आ रहे हैं? समय किसी के लिए नहीं रुकता। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, उन्हें क्या हो गया? उनकी उम्र धर्मेंद्र जैसी लग रही है। क्या उनकी तबीयत ठीक है?
मातृभूमि पर बोलने से किया किनारा इस इवेंट के दौरान सलमान खान अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए। जब मीडिया ने उनसे बातचीत की कोशिश की, तो उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि वे किस विषय पर बात नहीं करेंगे।
सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा, आप मुझसे कुछ भी पूछें, बस एक सवाल मत पूछना, क्योंकि उसके बारे में पूछने का कोई फायदा नहीं है। माना जा रहा है कि उनका इशारा अपनी मच-अवेटेड फिल्म मातृभूमि की ओर था, जो सेंसर बोर्ड की दिक्कतों और देरी के कारण विवादों में घिरी हुई है।
सलमान के इस बदले हुए लुक ने न केवल उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा छेड़ दी है, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को भी बढ़ा दिया है।
What happened to Salman Khan?? At first I thought it s not him but saw shera too there
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) July 19, 2026
He is ageing like Dharmendra. pic.twitter.com/u52EZHx4KX
देहरादून कॉन्सर्ट: फैन की बदसलूकी से शर्मसार हुई मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस, वीडियो देख भड़के लोग
जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी घमासान: अखिलेश का योगी पर तीखा हमला, बोले- जिनका परिवार नहीं, वे हमारा दर्द क्या जानेंगे
नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का शक्ति प्रदर्शन , AIR-2 टॉपर से मुलाकात कर बोले- मुझे भरोसा है
करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए : 13 साल के बच्चे ने DM को सिखाया काम करने का सलीका
राम मंदिर चंदा विवाद: राहुल गांधी और खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, ऑडिट की मांग से गरमाई सियासत
लॉर्ड्स में रोहित का हिटमैन धमाका: सचिन तेंदुलकर के तीन दिग्गज रिकॉर्ड ध्वस्त
लॉर्ड्स में युवराज का गूंजा सम्मान: क्यों इस दिग्गज ऑलराउंडर ने बजाई ऐतिहासिक घंटी?
दिल्ली में खूनी शनिवार: वाटर सप्लायर को गोलियों से भूना, तो जहांगीरपुरी में सलून के अंदर युवक की निर्मम हत्या
लॉर्ड्स वनडे से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई ने दी चोट की जानकारी
रेलवे की बेडशीट का कुर्ता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, छिड़ी बहस