मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार रात मुंबई के स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर का नया लुक सामने आया, जिसने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है।
सलमान खान शुक्रवार को SRA के नए डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में सलमान खान पहले के मुकाबले काफी थके हुए और कमजोर दिखाई दे रहे थे।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, ये सलमान खान जैसे नहीं लग रहे। दूसरे ने स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए लिखा, ये बीमार लग रहे हैं, भगवान इन्हें स्वस्थ रखें।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक यूजर ने उनकी खराब लाइफस्टाइल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देर रात तक जागने और नींद की कमी का असर चेहरे पर साफ दिख रहा है। वहीं, अन्य लोगों ने उनकी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए इसे स्वाभाविक प्रक्रिया बताया है।
फिलहाल सलमान खान या उनकी टीम की ओर से स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर चल रही तमाम बातें केवल वायरल वीडियो के आधार पर कयासबाजी हैं। ऐसे में उनकी खराब सेहत के दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।
काम की बात करें तो सलमान खान के पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे। इसके अलावा, नयनतारा के साथ उनकी एक आगामी फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने की खबर है। फैंस अब सिर्फ उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
*What happened to salman khan. pic.twitter.com/DNBMG9OMPJ
— Pushpender Shekhawat (@PushpenderSays) July 19, 2026
20 जुलाई संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर डटे रहने की अपील, सोनम वांगचुक का अस्पताल से आया संदेश
लॉर्ड्स में रोहित का धमाका: हिटमैन ने क्रिस गेल को पछाड़ रचा इतिहास
हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए मेसी, फैंस का प्यार देख छलक आए आंसू
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल: अर्जेंटीना को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी को मिला रेड कार्ड
फेरान टॉरेस: अर्जेंटीना के सपनों को चकनाचूर कर स्पेन के नए मैच विनर बने ये स्टार
फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन , दुनिया भर के लाखों यूजर्स परेशान
पोर्न और ग्लोबल वॉर्मिंग का अजीब कनेक्शन: अभिनव शुक्ला के दावे ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
रामायण इवेंट में रणबीर कपूर के संस्कारों ने जीता सबका दिल, मंच पर पैर छूकर जीता फैंस का भरोसा
सलमान खान का वायरल वीडियो देख फैंस हैरान, क्या सुपरस्टार की सेहत है ठीक?
ओमान में बंधुआ मजदूरी : हैदराबाद की महिला का दर्द, 15 घंटे काम और 4 महीने से वेतन नहीं