नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान साई पल्लवी ने अपने इस खास अनुभव को साझा किया।
देवी का किरदार निभाना बड़ी जिम्मेदारी इवेंट में साई पल्लवी ने भावुक होते हुए कहा कि एक कलाकार के लिए सीता मां का किरदार मिलना महज एक संयोग नहीं, बल्कि सौभाग्य है। उन्होंने बताया, यह ऐसा रोल नहीं है जिसे आप चुनते हैं, बल्कि यह किरदार आपको चुनता है। एक देवी का अभिनय करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए पूरी टीम अपना दिल और जान लगा रही है।
प्रार्थना और ध्यान का सहारा साई पल्लवी ने आगे खुलासा किया कि इस किरदार को जीने के लिए उन्होंने आध्यात्मिक रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा, शूटिंग के दौरान मैं हर रोज ध्यान करती थी और प्रार्थना करती थी कि सीता मां मेरे जरिए अभिनय करें। मेरी कोशिश यही थी कि जो भी फिल्म और किरदार के लिए सबसे शुद्ध और सही हो, वही पर्दे पर नजर आए।
नितेश तिवारी ने रणबीर-साई की आंखों में देखा राम-सीता फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी अपने मुख्य कलाकारों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, कलाकार की आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। मैंने रणबीर की आंखों में राम और साई की आंखों में सीता को देखा है। मुझे जिस ईमानदारी और सच्चाई की तलाश थी, वह इन दोनों में पूरी तरह मौजूद है। अब मुझे मॉनिटर पर रणबीर और साई नहीं, बल्कि केवल राम और सीता दिखाई देते हैं।
24 जुलाई को आएगा ट्रेलर रामायण का ट्रेलर आगामी 24 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है। इस ग्रैंड इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। साई पल्लवी इस दौरान गोल्डन और मरून साड़ी में बेहद सौम्य और खूबसूरत नजर आईं।
फिल्म की भव्य स्टारकास्ट फिल्म में सितारों की लंबी फेहरिस्त है। जहां रणबीर और साई मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं यश रावण के किरदार में, सनी देओल हनुमान के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण और लारा दत्ता कैकेयी के रोल में दिखाई देंगी। इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
दो भागों में आएगी रामायण फिल्म रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 में दर्शकों के सामने आएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
#SaiPallavi speech at #Ramayana event… pic.twitter.com/WOmushOMXp
— Saran (@rskcinemabuff) July 18, 2026
यह वर्दी में चोरी है : दफ्तर तोड़े जाने पर अभिषेक बनर्जी का पश्चिम बंगाल पुलिस पर बड़ा हमला
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: पुंछ-राजौरी में बादल फटने से 11 मौतें, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
जन्मदिन के मौके पर काशी के रंग में रंगीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक
एनडीए का हिस्सा बनी NCPI: लोकसभा में मिली अलग जगह, विपक्ष के वॉकआउट के बीच तय हुई रणनीति
बाल नोचे, ब्रेस्ट दबाया और उंगलियां तोड़ीं : जंतर-मंतर पर इंक कांड के बाद बरखा त्रेहन के सनसनीखेज आरोप
डोसा बेचकर 12 लाख कमाने वाले का वायरल सच: रेवेन्यू और मुनाफे के बीच का कड़वा सच
लॉर्ड्स वनडे से जसप्रीत बुमराह बाहर: सीरीज डिसाइडर में क्यों नहीं खेल रहे टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज?
वर्ल्ड कप 2026: बुकायो साका की ऐतिहासिक हैट्रिक, इंग्लैंड के दिग्गजों की सूची में हुए शामिल
विराट-गंभीर की अनबन पर लगा पूर्ण विराम: लंदन की तस्वीरों ने खोली सच की पोल
फुटबॉल के खुमार में केरल: विश्व कप फाइनल के लिए सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी