रामायण: पार्ट 1 के प्रमोशन की शुरुआत हाल ही में नई दिल्ली में प्रथम संकल्प इवेंट के साथ हुई। इस भव्य आयोजन में फिल्म की कास्ट, क्रू और कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। जहाँ एक ओर यश ने रणबीर कपूर की जमकर प्रशंसा की, वहीं डायरेक्टर नितेश तिवारी ने साई पल्लवी के समर्पण की खुलकर तारीफ की।
सीता का किरदार निभाना एक सौभाग्य: साई पल्लवी इवेंट के दौरान जब साई पल्लवी से माता सीता की भूमिका निभाने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, किसी देवी का किरदार निभाना आसान नहीं होता। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप योजना बनाकर या लिखकर कर सकें।
साई पल्लवी ने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद को इस भूमिका में ढालने के लिए एक अलग रास्ता चुना।
ध्यानी बनीं साई पल्लवी अभिनय के पारंपरिक तरीकों से परे जाते हुए, साई पल्लवी ने बताया कि वह इस किरदार को जीने के लिए ध्यान (Meditation) का सहारा लेती थीं। उन्होंने कहा, मैं शांत बैठकर प्रार्थना करती थी और कहती थी— सीता मां, आप मेरे जरिए अभिनय करें। आप जो कुछ भी करवाना चाहती हैं, वही फिल्म के लिए सबसे बेहतर होगा।
विचारों की शुद्धता पर दिया जोर सीता मां के चरित्र की दिव्यता को बनाए रखने के लिए साई पल्लवी ने अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव किए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से जितना संभव हो सके शुद्ध रखने की कोशिश की। उनका मानना था कि विचारों में शुचिता और तटस्थता बनाए रखना ही उनके अभिनय में वह गहराई ला सकता है जिसकी इस किरदार को जरूरत थी।
रणबीर और साई में ही दिखे राम-सीता डायरेक्टर नितेश तिवारी भी अपनी मुख्य जोड़ी से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा, एक अभिनेता की आंखें सच बोलती हैं। मैंने रणबीर की आंखों में राम और साई की आंखों में सीता को देखा है। मुझे जिस ईमानदारी की तलाश थी, वह मुझे इन दोनों में मिली। फिल्म देखते समय मुझे साई और रणबीर नहीं, सिर्फ सीता और राम ही दिखाई देते हैं।
बता दें कि यश ने भी फिल्म की सराहना करते हुए इसे भारत का सपना करार दिया और कहा कि रणबीर कपूर ने इस भूमिका के लिए खुद को पूरी तरह भगवान राम के प्रति समर्पित कर दिया है।
*#SaiPallavi speech at #Ramayana event… pic.twitter.com/WOmushOMXp
— Saran (@rskcinemabuff) July 18, 2026
मेसी को संन्यास न लेने की गुहार लगाने वाला फैन अब अर्जेंटीना का नया नायक: इतिहास रचने से एक कदम दूर एन्ज़ो फर्नांडेज़
राजौरी में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से आई भीषण बाढ़, बस अड्डे में समा गईं गाड़ियां
सर्वदलीय बैठक में सरकार का नरम रुख, वंदे मातरम् बिल पर टिकी मानसून सत्र की नजरें
राम मंदिर चंदा विवाद: राहुल-खड़गे ने पीएम मोदी से मांगा हिसाब, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची बात
जब सलमान खान के सामने आया शाहरुख का हमशक्ल , भाईजान भी हंसी नहीं रोक पाए!
रामायण इवेंट में रणबीर कपूर के संस्कारों ने जीता सबका दिल, मंच पर पैर छूकर जीता फैंस का भरोसा
सोनम वांगचुक की सेहत पर गहराया संकट: ब्लड पैरामीटर्स में बदलाव, डॉक्टरों की टीम 24/7 निगरानी में
मानसून सत्र से पहले संसद में बवाल: बागी नेताओं की मौजूदगी पर विपक्ष का वॉकआउट
दिल्ली में खूनी शनिवार: वाटर सप्लायर को गोलियों से भूना, तो जहांगीरपुरी में सलून के अंदर युवक की निर्मम हत्या
# तेल नहीं, अब पानी है जंग का सबसे बड़ा हथियार: ईरान के हमले से कांप उठा खाड़ी क्षेत्र