फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज फुटबॉल जगत की दो दिग्गज टीमें, अर्जेंटीना और स्पेन, विश्व विजेता बनने के लिए आमने-सामने होंगी। जहां अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा करने उतरेगी, वहीं स्पेन का लक्ष्य 16 साल के इंतजार को खत्म कर दूसरी बार ट्रॉफी उठाना होगा।
अतीत के आंकड़ों पर नज़र डालें तो दोनों टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही है। अब तक दोनों के बीच हुए 14 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6 जीत अर्जेंटीना को मिली हैं और 6 स्पेन को, जबकि 2 मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं। विश्व कप के इतिहास में ये टीमें केवल एक बार 1966 में भिड़ी थीं, जिसमें अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, यह मैच 20 जुलाई की देर रात 12:30 बजे शुरू होगा।
लियोनेल मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने के करीब है। टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। दूसरी ओर, स्पेन इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत डिफेंसिव टीम साबित हुई है। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ विपक्षी टीमें केवल 1 गोल ही कर पाई हैं। ऐसे में मेसी का जादुई आक्रमण और स्पेन की अभेद्य दीवार के बीच यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
क्या मेसी अपनी विरासत को और मजबूत करेंगे, या स्पेन की डिफेंसिव रणनीति अर्जेंटीना के सपनों को तोड़ देगी? फुटबॉल फैंस की निगाहें अब न्यूयॉर्क के मैदान पर टिकी हैं।
The Final awaits...#FIFAWorldCup pic.twitter.com/bv1c5GPsmC
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
चित्रकूट: मुस्लिम युवती से प्रेम करने वाले लाइनमैन की संदिग्ध मौत, दरोगा पर लगे प्रताड़ना व वसूली के गंभीर आरोप
13 साल के बच्चे ने DM के सामने खोली सिस्टम की पोल, कमीशन वाले बयान से मचा हड़कंप
पोर्न और ग्लोबल वॉर्मिंग का अजीब कनेक्शन: अभिनव शुक्ला के दावे ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
ओमान में फंसी शबनम बेगम: झूठे सपनों का जाल और दर्दनाक हकीकत
क्या सलमान खान की सेहत है खतरे में? वायरल वीडियो देख फैंस हैरान
इंग्लैंड फतह के लिए मौन और फोकस : लॉर्ड्स में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
लॉर्ड्स वनडे से जसप्रीत बुमराह बाहर: सीरीज डिसाइडर में क्यों नहीं खेल रहे टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज?
जंतर-मंतर स्याही कांड: कौन हैं बरखा त्रेहन, जिन्होंने अभिजीत दीपके पर किया हमला?
आंखों में थकान और दुबला-पतला शरीर... सलमान खान का वायरल वीडियो देख फैंस की बढ़ी चिंता
लॉर्ड्स की बालकनी में खत्म हुई तकरार? रोहित-गंभीर के वायरल वीडियो ने फैंस को दी बड़ी राहत