नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का प्रथम संकल्प इवेंट हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुआ। इस दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाने के अपने अनुभव और चुनौतियों पर खुलकर बात की।
किरदार निभाना बड़ी चुनौती साई पल्लवी ने स्वीकार किया कि किसी देवी का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, ऐसे रोल मिलना और उन्हें पर्दे पर उतारना आसान नहीं है। इस किरदार के सबसे बेहतरीन वर्जन को तैयार करने के लिए पूरी टीम अपना सब कुछ झोंक रही है।
यह मेरा चुनाव नहीं, सौभाग्य है माता सीता का किरदार मिलने पर साई पल्लवी ने एक भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने सीता मां का रोल निभाने का फैसला किया था। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे यह अवसर मिला। यह ऐसी चीज नहीं है जिसके लिए आप कोई योजना बना सकें।
मेडिटेशन और प्रार्थना का सहारा एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह पूरी तरह से आध्यात्मिक प्रक्रिया से जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा, मैं सेट पर बैठने से पहले मेडिटेशन करती थी और प्रार्थना करती थी कि सीता मां, आप मेरे जरिए अभिनय करें। आप जो भी इस फिल्म के लिए चाहती हैं, उसे मेरे माध्यम से ही करें ।
स्वयं को पवित्र रखने की जद्दोजहद सीता मां की पवित्रता को पर्दे पर सही ढंग से दर्शाने के लिए साई पल्लवी ने व्यक्तिगत जीवन में भी संयम बरता। उन्होंने बताया, मैं सेट पर हमेशा खुद को जितना हो सके पवित्र रखने की कोशिश करती थी। मेरा प्रयास रहता था कि मेरे विचार शुद्ध रहें, ताकि अभिनय में वह दिव्यता और न्यूट्रलिटी दिख सके।
कब रिलीज होगी रामायण? नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म के पहला भाग इसी साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। प्रशंसक इस स्टार कास्ट को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
#SaiPallavi speech at #Ramayana event… pic.twitter.com/WOmushOMXp
— Saran (@rskcinemabuff) July 18, 2026
भारत में हाइड्रोजन युग की शुरुआत: पानी से चलेगी ट्रेन, जानें इस क्रांतिकारी तकनीक का इतिहास
सलमान खान का बदला लुक देख फैंस हैरान, क्या भाईजान की सेहत को लेकर है कोई परेशानी?
विंबलडन में शुभमन गिल और अंजलि तेंदुलकर की मुलाकात, सचिन के अंदाज ने बढ़ाई चर्चा
22 राज्यों में आफत की बारिश: दिल्ली-यूपी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक IMD का हाई अलर्ट
रामायण का रावण बना राम का मुरीद: यश ने रणबीर कपूर के जुनून और नितेश तिवारी की मेहनत पर कही ये बड़ी बात
रामायण का सीक्रेट सुपरस्टार : रणबीर-साई पल्लवी नहीं, यश ने इस एक्टर को बताया फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज!
फुटबॉल के खुमार में केरल: विश्व कप फाइनल के लिए सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी
अस्पताल से सोनम वांगचुक की हुंकार: 20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन
सिर कटने के बाद भी लड़ता रहा रोबोट! रिंग में हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मुकाबला
अखिलेश के PDA को पंक्चर करने का ओवैसी का मास्टर प्लान , यूपी की सियासत में मची खलबली