दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने हटाकर सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
कपिल सिब्बल का पलटवार राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं इस घटना को लेकर बेहद चिंतित हूं। मुझे याद है जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और अन्ना हजारे का आंदोलन चल रहा था, तब उन्होंने तत्कालीन सरकार के रवैये की तीखी आलोचना की थी।
सिब्बल ने आगे कहा, तब मोदी जी ने कहा था कि काश मैं सीएम न होता, तो पूछता कि आप लोगों को रात में कैसे उठा सकते हैं? अब जबकि वे खुद प्रधानमंत्री हैं, उन्हें इसकी परवाह नहीं है। मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि आखिर उन्होंने उन युवाओं से बात करने की कोशिश क्यों नहीं की, जिनका भविष्य 2017 के बाद की घटनाओं से दांव पर लग गया है।
पुलिस का तर्क और अस्पताल का रुख दिल्ली पुलिस ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह पर वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था। पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों से भी शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली करने की अपील की है।
पत्नी ने उठाए गंभीर सवाल सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरगंज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि वांगचुक को तुरंत किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाए।
उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मेडिकल जांच रिपोर्ट देने से इनकार कर रहा है। साथ ही, वांगचुक का इलाज कर रहे उनके नियमित डॉक्टरों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। परिवार की चिंता का मुख्य कारण वांगचुक का गिरता पोटेशियम स्तर है, जो 4.3 से घटकर 2.9 तक पहुंच गया है।
आंदोलन जारी: अभिजीत दीपके ने संभाली कमान भले ही सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया हो, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन थमा नहीं है। वांगचुक के बाद अब अभिजीत दीपके ने अनशन की कमान संभाल ली है। उन्होंने जंतर-मंतर पहुंचकर अनशन जारी रखने का ऐलान किया है।
VIDEO | Delhi: On Sonam Wangchuk being shifted to Safdarjung Hospital from Jantar Mantar protest site, Rajya Sabha MP Kapil Sibal says, I m very concerned about what is happening... I remember when Modiji was Chief Minister of Gujarat and what was happening in Anna Hazare s… pic.twitter.com/Ft3FpzKpQg
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित: 26 जुलाई को नहीं होगी परीक्षा, पढ़ें आयोग का नया आदेश
लॉक अप 2: हर्षद चोपड़ा ने बयां किया दर्दनाक अतीत, ब्रेकअप के बाद उठाया था खौफनाक कदम
राम मंदिर चंदा विवाद: राहुल और खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, चुप्पी पर उठाए सवाल
खून का बदला खून : तेहरान में ट्रंप के पूरे परिवार की ताबूत वाली तस्वीर से मचा हड़कंप
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर नीति: मौलाना अरशद मदनी ने सरकार को घेरा, बोले- यह कैसा इंसाफ?
राम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं: नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत पर साधा निशाना
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसा: धमाके में 8 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
यह मेरा चयन नहीं, सीता मां का आशीर्वाद है : साई पल्लवी ने रामायण के सेट का अनुभव साझा किया
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर , यामी गौतम का बढ़ा मान
ईरान में फिर दहनी धरती: खुजेस्तान में 5.0 तीव्रता के शक्तिशाली झटकों से मची दहशत