नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे जाने-माने वैज्ञानिक और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। वांगचुक को सफेद चादर में छिपाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद देश के कई बड़े कलाकारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
प्रकाश राज ने साधा सीधा निशाना एक्टर प्रकाश राज ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कायरता करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, दुनिया एक ऐसी सरकार को देख रही है जो युवाओं से संवाद करने के बजाय तानाशाहों की तरह व्यवहार कर रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करना डर और असुरक्षा का संकेत है। उन्होंने तंज कसते हुए इसे 56 इंच का डरा हुआ नंगापन तक कह दिया।
काम्या पंजाबी की नाराजगी टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह सुन्न और गुस्से में हूँ। एक दूरदर्शी व्यक्ति को परीक्षा घोटालों के खिलाफ न्याय मांगने के लिए 21 दिन तक पानी के सहारे अनशन करना पड़ा। एक सच्चा लोकतंत्र अपने लोगों की आवाज सुनता है, उन्हें मजबूर नहीं करता।
विशाल ददलानी का छलका दर्द मशहूर सिंगर विशाल ददलानी ने एक वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, क्या आपने कभी ऐसी कायरता देखी है? सोनम जी को जबरन उठाकर ले गए। इस देश के साथ जो ये लोग कर रहे हैं, उसे देख मेरा दिल टूट गया है। मेरे देशवासियों, कब जागोगे? मेरा गुस्सा सातवें आसमान पर है।
क्या था सोनम वांगचुक का आंदोलन? सोनम वांगचुक और उनके साथ जुड़े छात्र देशभर में हो रहे परीक्षा घोटालों के खिलाफ जवाबदेही की मांग कर रहे थे। 21 दिन के अनशन के बाद, वांगचुक ने छात्रों के समर्थन में 20 जुलाई को चलो संसद मार्च का आह्वान किया है। उन्होंने देश के नागरिकों से अपील की है कि वे इस शांतिपूर्ण जनआंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करें।
World is witnessing a Coward government who don’t want to engage in a dialogue with the youth but want to behave like Dictators . Forcibly taking away @Wangchuk66 and disrupting Students peaceful protest is a sign of Fear . What a SHAME #justasking pic.twitter.com/IrRKNQ9aFN
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 18, 2026
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, जगदीशपुर में होगी विशेष बैठक
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 20 बागी सांसदों को मिली अलग पहचान, लोकसभा में घटी TMC की ताकत
लॉर्ड्स में ऐतिहासिक कदम: रोहित-विराट की जोड़ी रचेगी 400 अंतरराष्ट्रीय मैचों का इतिहास
मौत को दी मात: वसई स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने से निकला यात्री, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
जिम्बाब्वे दौरे का बिगुल: टीम इंडिया रवाना, गौतम गंभीर क्यों नहीं जा रहे साथ?
सोनम वांगचुक का अनशन और दिल्ली का सियासी पारा: अस्पताल से वापसी की जिद और जंतर-मंतर पर तनाव
ईरान का कुवैत पर जोरदार हमला: बिजली-पानी के प्लांट तबाह, उड़ानें ठप, खाड़ी देशों में खलबली
अहमदाबाद: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत; प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसा: धमाके में 8 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
मानसून का नया मूड : दिल्ली से बिहार तक कब होगी मूसलाधार बारिश? जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट