दशकों तक भारत में अंतरिक्ष और रॉकेट विज्ञान का मतलब सिर्फ ISRO था। भारी-भरकम खर्च और लंबी वेटिंग लिस्ट ने स्पेस सेक्टर को आम पहुंच से दूर रखा था। लेकिन अब भारत में स्पेस-टेक की एक शांत क्रांति हो रही है, जिसकी पटकथा ISRO के ही दो पूर्व वैज्ञानिकों ने लिखी है।
पवन कुमार चंदना और नागा भारत डाका ने सरकारी नौकरी की सुरक्षा को ठोकर मारकर बड़ा जोखिम उठाया। साल 2018 में हैदराबाद में उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) की नींव रखी। उनका लक्ष्य बहुत साफ था—अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजना उतना ही आसान बनाना, जितना कि फ्लाइट की टिकट बुक करना।
दो लोगों से शुरू हुआ यह सफर आज 1000 से ज्यादा अंतरिक्ष विशेषज्ञों की टीम तक पहुंच चुका है। पवन चंदना (CEO) और नागा भारत डाका (COO) ने भारत की पारंपरिक स्पेस विरासत को आधुनिक स्टार्टअप कल्चर के साथ जोड़ दिया है।
साल 2022 स्काईरूट के लिए टर्निंग पॉइंट रहा। मिशन प्रारंभ के तहत भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया। इस कामयाबी ने दुनियाभर में डंका बजा दिया कि भारतीय प्राइवेट कंपनियां भी वर्ल्ड-क्लास रॉकेट बना सकती हैं।
इससे पहले भी कंपनी ने कीर्तिमान रचे:
स्काईरूट की तकनीकी क्षमता का लोहा वैश्विक निवेशकों ने भी माना है। कंपनी ने GIC और टेमासेक जैसे दिग्गजों से 160 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपये) से अधिक की फंडिंग जुटाई है। इसके साथ ही कंपनी की वैल्यूएशन 1.1 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है।
सरकार द्वारा स्पेस सेक्टर के दरवाजे खोलने के बाद, पवन और डाका की यह जोड़ी अब भारत को दुनिया का सबसे किफायती सैटेलाइट लॉन्च हब बनाने की राह पर है। इन दो दोस्तों की जिद ने ग्लोबल स्पेस रेस के समीकरण हमेशा के लिए बदल दिए हैं।
24 hours to lift-off. 🚀
— Pawan (@PawanKChandana) July 17, 2026
Eight years ago, @SkyrootA started with just two people with an idea.
There was no policy framework for private spaceflight in India, no real funding ecosystem for space startups, and we were taking on one of the world’s hardest engineering challenges.… pic.twitter.com/wRDmgXoRx5
भारत की रिफाइनरी डिप्लोमेसी पर फिदा हुए पाक एक्सपर्ट: कहा- हम नाकाम, पड़ोसी मालामाल
सोनम वांगचुक का अनशन और दिल्ली का सियासी पारा: अस्पताल से वापसी की जिद और जंतर-मंतर पर तनाव
पश्चिम एशिया में महायुद्ध का खतरा: ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी और पावर प्लांट को बनाया निशाना
मानसून का नया मूड : दिल्ली से बिहार तक कब होगी मूसलाधार बारिश? जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की वापसी का मिशन: केएल राहुल की वापसी से बढ़ी उम्मीदें
NCTE का बड़ा एक्शन: मध्य प्रदेश के चार B.Ed कॉलेजों की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित
शिवसेना के 6 बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय: क्या यह स्पीकर का फैसला या भाजपा-संघ की सोची-समझी चाल?
लॉर्ड्स की बालकनी में दूर हुई खटास , रोहित-गंभीर की हंसी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
चलती ट्रेन में मोबाइल चुराना पड़ा महंगा, यात्रियों ने खिड़की पर ही लटकाया चोर
लॉर्ड्स की बालकनी में हंसी-मजाक: रोहित-गंभीर के बीच अनबन की खबरों पर लगा फुल स्टॉप