अमेरिका के यूटा (Utah) राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में एक भारतीय मूल के मुस्लिम युवक पर सिर्फ इसलिए चाकू से जानलेवा हमला किया गया क्योंकि वह मुस्लिम था। इस बर्बर वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
धर्म पूछते ही हुआ हमला हमलावर की पहचान 48 वर्षीय पीटर माइकल लार्सन के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, लार्सन ने पहले सुहैल नाम के युवक से उसके मूल स्थान के बारे में पूछा। सुहैल ने बताया कि वह भारत से है। इसके तुरंत बाद हमलावर ने पूछा, क्या तुम मुस्लिम हो? सुहैल के हां कहते ही आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
चाकू के 15 घाव, हालत नाजुक आरोपी ने सुहैल पर चाकू से करीब 15 बार वार किए। हमले में सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में उसकी कई सर्जरी की गई हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के वक्त मॉल में मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
बयान: मुसलमानों को मारना चाहता था पुलिस की पूछताछ में पीटर माइकल लार्सन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बेझिझक कहा कि उसने जानबूझकर युवक को उसके धर्म के कारण निशाना बनाया और वह मुसलमानों को मारना चाहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempted Murder) और खतरनाक हथियार रखने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
कौन है सुहैल? हमलावर का शिकार बना सुहैल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। सुहैल के सहयोगियों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार व्यक्ति है। आर्थिक तंगी और मेडिकल इंश्योरेंस न होने के कारण परिवार के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है।
साजिश की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मॉल में घुसने के बाद से ही आरोपी कई लोगों से उनका धर्म पूछ रहा था। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। नागरिक अधिकार संगठनों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि अमेरिका में मुस्लिम विरोधी अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जो समाज के लिए एक गंभीर खतरा है।
On Monday afternoon, 48-year-old Peter Michael Larsen allegedly pulled out a knife and attacked a kiosk employee in the Valley Fair Mall. Larsen told police the employee was targeted due to his religion, and that he had intended to kill him.
— ABC4 News (@abc4utah) July 15, 2026
The employee s coworkers and friends… pic.twitter.com/Z8hGokmT3U
मैं भारतीय हूं कहकर फंस गया पाकिस्तानी शख्स, कॉमेडियन के एक सवाल ने खोल दी पोल
एक हाथ टूटा, फिर भी सड़क पर फर्राटा; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या हो रहा है!
लंदन में हल्दीराम का जादू: छोले-भठूरे के लिए घंटों कतार में क्यों खड़े हैं प्रवासी भारतीय?
मजाक-मजाक में 60 हजार की चोरी! लॉक अप 2 में योगेश रावत के कबूलनामे ने मचाया हड़कंप
क्या रविचंद्रन अश्विन बनेंगे CSK के नए हेड कोच? दिग्गज स्पिनर के रिएक्शन से मची खलबली
ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 500% टैरिफ, भारत पर मंडराया संकट
राघव जुयाल संग डेटिंग की खबरों पर शहनाज गिल का बड़ा खुलासा, कहा- वो इंडस्ट्री का बंदा नहीं...
फीफा वर्ल्ड कप का खुमार: बेंगलुरु में पूरी रात खुले रहेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मैच देखने के लिए मिली विशेष छूट
क्या हमेशा के लिए UK शिफ्ट हो गए हैं MS धोनी? वायरल तस्वीरों के पीछे की सच्चाई आई सामने
अमेरिका में भगवानपुरिया गैंग पर FBI की सर्जिकल स्ट्राइक, मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ नीतीश कौशल